मां का इलाज कराने अस्पताल गयी युवती को कम्पाउंडर से हुआ प्यार, पंचायती के बाद शादी कर ससुराल से हुआ फरार

फिल्मी गाने का लाइन है दिल के अरमां आंसुओं में बह गए। ऐसा ही कुछ मुजफ्फरपुर में हुआ। मामला जिले के सकरा थाना के एक गांव में सामने आया है। जहां सकरा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक छात्रा से समस्तीपुर के रहने वाले एक युवक को प्यार हो गया। प्यार की शुरुआत बुरे दौर से हुआ। जब प्रेमिका की मां अपना इलाज कराने समस्तीपुर के एक अस्पताल में गई थी। उसी दौरान बेटी का वहां के कंपाउंडर से नैना चार हो गया।

इसके बाद फिर दोनों की नजदीकियां बढ़ने लगी। कभी मंदिर तो कभी घर के अंदर मिलना जुलना शुरू हो गया। इस बात का सभी को भनक थी कि दोनों के बीच बातें आगे तक बढ़ गई है। अचानक सोमवार को जब एक रूम में प्रेमिका के घर के अंदर ही दोनों पकड़े गए। फिर गांव से लेकर थाना तक हाई वोल्टेज ड्रामा चला। लड़का लड़की की शादी करने के बाद लड़के के परिजनों को नागवार गुजरी। जिसके बाद ड्रामा शुरु हो गया। तब जाकर लड़की पक्ष के लोगों ने मामले को थाना तक लेकर पहुंच गए और यह कहने लगा कि अगर शादी नहीं होगी तो केस दर्ज कराया जाएगा।जिसके बाद मामले में पुलिस ने हस्तक्षेप करते हुए दोनों पक्ष को शादी के लिए राजी कराया। जिसके बाद देर रात उक्त युवक लड़की के घर पहुंच उसके साथ हिंदू रीति रिवाज के अनुसार शादी कर ली। जिसके बाद परिवार में सभी लोग खुशी से झूम रहे थे। लेकिन यह खुशी जल्दी ही एक बार फिर से गम में बदल गया। जब लड़का लड़की के साथ साथ फिर लेने के महज कुछ ही देर बाद अपने ससुराल से फरार हो गया। हालांकि जब इस बात की भनक लड़की के परिजनों को लगी तो घर में एक बार फिर से हड़कंप मच गया।

आनन-फानन में लोग लड़के को ढूंढने लगे। लेकिन खबर लिखे जाने तक लड़के का कुछ पता नहीं चल पाया है। वही मामले में रामपुर कृष्ण पंचायत के मुखिया मनोज कुमार ने फोन पर बातचीत के दौरान बताया कि पंचायत होने के बाद जब लड़के ने लड़की से शादी के लिए हामी भर दी। देर रात हिंदू रीति रिवाज के अनुसार दोनों ने मिल के सात फेरे लिए। लेकिन महज कुछ ही घंटों के बाद लड़का अचानक अपने ससुराल से फरार हो गया। जिसकी खोजबीन की जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading