फेसबुक पर युवती का फो’टो अ’पलोड करना युवक को प’ड़ा भा’री, कॉलोनी में ज’मकर हो गई पि’टाई


भागलपुर: भागलपुर बबरगंज थाना क्षेत्र के कमल नगर कॉलोनी में तीन युवकों के द्वारा एक युवक की जमकर पिटाई की गई। एक निजी बैंक में इंश्योरेंस का काम करने वाला राहुल कुमार झा अपने नाना के घर कमल कर नगर कॉलोनी में रहता है। युवक शाम में काम कर अपने घर लौट रहा था। तभी कॉलोनी गेट पर 3 युवकों के द्वारा उसे पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई करने लगे। पीटने वाले युवक कह रहे थे कि युवक ने उसकी बहन का फोटो फेसबुक पर अपलोड कर दिया है। वही कॉलोनी के लोगों के इकट्ठा होने के बाद तीनों युवक फरार हो गए। वही पिटाई खाया युवक साफ तौर पर कह रहा था कि उसने किसी का फोटो अपलोड नहीं किया है।वहीं घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.