मुजफ्फरपुर: अपने विजुअल इफैक्ट्स के कारण आलोचना झेल चुके फिल्म आदिपुरुष के मेकर्स की परेशानी खत्म नहीं हुई है। फिल्म में श्रीराम, माता सीता और हनुमान जी के चरित्र को गलत तरीके से दिखाने को लेकर मुजफ्फरपुर के जिला उपभोक्ता आयोग ने नोटिस जारी किया गया है। यह नोटिस फिल्म के लीड एक्टर प्रभास, सैफ अली खान, कीर्ति सेनन, निर्देशक ओम राउत, निर्माता भूषण कुमार सहित दस लोगों को भेजा गया है। मानवाधिकार अधिवक्ता एसके झा ने कहा कि फिल्म आदि पुरुष का जो टीजर जारी किया गया था, उसमें वाल्मीकि रामायण के मूल का गलत चित्रण किया गया है. इसमें भगवान राम, हनुमान और माता सीता को गलत तरीके से चित्रित किया गया है।
वाद में आरोप लगाया गया है कि इस फिल्म में वाल्मीकि रामायण को धूमिल करने के लिए भ्रामक विज्ञापन एवं गलत चित्रण का प्रसारण किया गया था, जो उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम के विरुद्ध है। साथ-ही-साथ आनेवाली पीढ़ियों के मस्तिष्क में वाल्मीकि रामायण जैसे महाकाव्य का भ्रामक चित्र उत्पन्न करने सम्बन्धी कार्य किया किया गया है, जो विधि-विरुद्ध है।
इन लोगों को भेजा गया है नोटिस