राम पदारथ के तीन बेटों में बड़ा बी’मारी से म’रा, छोटा पेड़ से गि’रकर, अब तीसरे की भी ऐसे हुई अ’काल मौ’त

बेगूसराय : बेगूसराय में पेड़ पर से गिरकर एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना लाखों थाना क्षेत्र अंतर्गत बदलपुरा गांव स्थित बरगद पेड़ के निकट की है। मृतक की पहचान मटिहानी थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या तीन बदलपुरा गांव के रहने वाले राम पदारथ सिंह उर्फ गोंगू सिंह के लगभग 26 साल के बेटे कुंदन कुमार के रूप में बताई जा रही है।

Rajasthan Twin Brothers Died Same Day Between Few Hours Living 600 Km Apart  | दिन एक, जगह अलग-अलग, जुड़वा भाइयों की मौत के बारे में जिसने भी सुना हो  गया हैरानपरिजनों ने बताया कि शुक्रवार सुबह बरगद पेड़ पर लगे मधुमक्खी के छाले को छुड़ाने के लिए चढ़ा था। तभी अनियंत्रित होकर अचानक पेड़ से नीचे गिर गया, जिससे कुंदन कुमार की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मौत होने की सूचना मिलते ही लाखों थाना की पुलिस घटनास्थल पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया और आगे की जांच में जुट गई है।

बताते चलें कि मृतक तीन भाइयों में दूसरा बेटा था। जबकि इसके पहले भी मृतक के एक भाई की मौत बीमारी से और दूसरे भाई की मौत पेड़ से गिरकर ही हुई थी। शेष बचे घर के इकलौते चिराग की मौत भी पेड़ से गिरकर ही हो गई। इस घटना के बाद ग्रामीण सकते में पड़ गए हैं कि आखिर परिवार में नन्हे मुन्हे बच्चे की परवरिश कैसे होगी और परिवार वालों का भोजन मुहैया को लेकर उठ रहे गंभीर सवाल ग्रामीणों को सता रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.