कमाल की संजू! छोटे भाई को पढ़ा-पढ़ाकर खुद बन गई टॉपर, बनना चाहती है IAS

नालंदा: बिहार स्कूल एग्जानिशेन बोर्ड ने मैट्रिकुलेशन परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. इसके टॉपर लिस्ट में नालंदा की संजू कुमारी भी शामिल है जिसे तीसरा स्थान मिला है. टॉप टेन में आने वाली बिटिया किसान घर से साधारण परिवार से आती है. उसने अपनी सफलता के जो कारण बताए वे काफी हैरान करनेवाले हैं.

बिहार बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा में नालंदा की संजू कुमारी ने छठा स्थान हासिल किया है. संजू ने बताया कि एक ओर जहां स्वाध्याय पर जोर दिया, वहीं खुद पढ़ने के साथ ही अपने भाई को भी पढ़ाया करती थी. इससे उसकी एकाग्रता अपनी पढ़ाई पर भी बनी रहती थी. इससे उसके भी कोर्स का रिवीजन हो जाता था.  आज टॉप टेन में शामिल होने के बाद संजू ने काफी खुशी जाहिर की है. संजू ने साफ कहा कि वह आगे की पढ़ाई कर आईएएस बनना चाहती है.
पटना जिले के सलीमपुर थाना क्षेत्र के कर्ना विगहा की रहने वाली संजू फिलहाल चिकसौरा के दल्लू विगहा हाईस्कूल में पढ़ाई करती थी. संजू के पिता सत्येंद्र कुमार किसान हैं, जबकि माता ब्यूटी कुमारी गृहणी हैं. वह दो भाई और दो बहन हैं. इस दौरान संजू ने अपने सफलता के पीछे अपने माता-पिता, शिक्षक को श्रेय दिया है.बता दें कि शेखपुरा के मो. रुमान अशरफ ने बिहार टॉप किया है. रुमान को 489 अंक मिले हैं. इस क्रम में दूसरे नंबर पर भोजपुर की नम्रता कुमारी हैं. नम्रता को 486 अंक मिले हैं. वह निर्मला शिक्षा भवन हायर सेकेंडरी स्कूल शाहपुर की छात्रा है. प्रोजेक्ट गर्ल्स हाईस्कूल गोह, औरंगाबाद की ज्ञनी अनुपमा को 486अंक, हाई स्कूल दल्लू बिगहा नालंदा की संजू कुमारी को 484 अंक, उत्क्रमित माध्यमिक स्कूल, पश्चिम चंपारण की भावना कुमारी को 484 अंक और पीबी हाईस्कूल, लखीसराय के जयनंदन कुमार पंडित को 484 अंक मिले हैं.

इसी क्रम में पटेल हाईस्कूल दाउदनगर औरंगाबाद की स्नेहा कुमारी को 483 अंक, टीएन गर्ल्स हायर सेकेंडरी खगड़िया की नेहा परवीन को 483 अंक, उत्मक्रित माध्यमिक विद्यालय नवीनगर, जमुई की श्वेता कुमारी को 483 अंक, ज्ञानेश्वरी हायर सेकेंडरी, गोपालगंज की अमृता कुमारी को 483 अंक मिले हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.