मुजफ्फरपुर: आज बिहार छात्र संघ के तरफ से बिहार विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन सौंपा गया। 2 दिन पहले पार्ट वन 2021 से 24 का रिजल्ट आया है। जिसमें हजारों छात्र-छात्राएं का रिजल्ट पेंडिंग कर दिया गया है।
इसे लेकर बिहार छात्रसंघ अध्यक्ष गौतम सिंह ने कहा कि हमेशा ही विश्वविद्यालय द्वारा अनुपस्थिति लगा कर रिजल्ट पेंडिंग कर छात्रों से अवैध वसूली करना सब बंद होना चाहिए। जिससे कि छात्रों को परेशानी ना हो। छात्रों को कॉलेज-यूनिवर्सिटी दौड़ना ना पड़े। जिला अध्यक्ष करण सिंह ने कहा कि हमेशा छात्रों से 1000, 2000 रुपए लेकर विश्वविद्यालय में कोई भी कार्य होता है।
छात्रों को दौड़ते दौड़ते चप्पल घीस जाते, लेकिन नहीं होता काम। परीक्षा नियंत्रक डॉ टीकेडी ने कहा कि 48 घंटों के अंदर सभी पेंडिंग रिजल्ट क्लियर हो जाएंगे। मौके पर जिला उपाध्यक्ष नेहाल कुमार,साइंस कॉलेज मंत्री नीरज कुमार,कुंदन कुमार,विवेक कुमार,रंजन कुमार, साहिल, राजा बाबू सत्यम आदी छात्र मौजूद रहे। 