हर्ष फा’यरिंग में गो’ली ल’गने से एक युवक की मौ’त, पुलिस ने दो लोगों को किया गि’रफ्तार

कैमूर: शादी हो या फिर बर्थडे पार्टी चाहे कोई भी कार्यक्रम हो हर्ष फायरिंग के बिना ऐसा लगता है कि पूरा ही नहीं हो सकता है. बारात के दौरान हर्ष फायरिंग करना अब काफी आम हो चुका है. जिसमें कई लोगों की जान भी चली गई है. ताजा मामला कैमूर जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के किन्नर चोला गांव की है. जहां बीती रात एक बारात आई हुई थी, डीजे पर लोग नाच रहे थे. तभी हर्ष फायरिंग की गई. जिसमें गोली लगने से गांव के ही 25 वर्षीय बाबूलाल राम नामक युवक की मौत हो गई.

Jharkhand latest News Harsh firing in Orchestra in Ranchi tow killed died  one injured accused absconding - झारखंडः ऑर्केस्ट्रा में हर्ष फायरिंग, गोली  लगने से दो की मौत; मातम में बदला जश्न2 लोगों को किया गया गिरफ्तार 

युवक के मौत के बाद चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई. घटना की सूचना मिलने पर भगवानपुर पुलिस और भभुआ डीएसपी घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई. वहीं, परिवार वालों ने गांव के ही कुछ लोगों के ऊपर जान बूझकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए भगवानपुर थाना में चार लोगों के खिलाफ आवेदन दिया. जिसके बाद मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. जिनके पास से घटना में प्रयुक्त एक देशी राइफल जब्त किया गया है. वहीं, बाकि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है. खेत से वापस लौट रहा था युवक

मामले में मृतक के भाई ने जानकारी देते हुए बताया कि गेहूं की कटनी के बाद मेरा भाई लौट रहा था और उधर से बारात गुजर रही थी. तभी गांव के ही कुछ लोगों द्वारा मेरे भाई को गोली मार दी गई, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. भगवानपुर थाना अध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि देर रात बारात आई हुई थी. जहां गोली लगने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading