पहले पैर छूए, फिर कर दी गो’लियों की बौ’छार, बिहार में फिल्मी स्टाइल में हुई भीम आर्मी के संरक्षक की ह’त्या

वैशाली. गुरुवार को बिहार में एक बार फिर से अपराधियों का तांडव देखने को मिली. मामला वैशाली जिला से जुड़ा है जहां के लालगंज पंचदमिया में देर शाम चार नकाबपोश अपराधियों ने भीम आर्मी के सरंक्षक और चर्चित दलित नेता राकेश पासवान की गोली मारकर हत्या कर दी. हत्या की इस घटना के बाद से इलाके में भारी तनाव है, जिसको देखते हुए एसपी और एसडीपीओ सहित भारी संख्या में पुलिस बल राकेश के गांव से लेकर लालगंज थाना तक कैम्प कर रही है.

वैशाली में दलित नेता राकेश पासवान की हत्या के बाद जांच के लिये पहुंची पुलिसखास बात ये है कि इलाके के इस चर्चित दलित नेता की हत्या फिल्मी अंदाज में की गई. जानकारी के मुताबिक हत्या की इस घटना को चार अपराधियों ने अंजाम दिया और गोलियां बरसाकर दलित नेता राकेश पासवान की हत्या कर दी. राकेश पर अपराधियों ने एक दर्जन से अधिक राउंड फायरिंग की. जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक हत्या की इस घटना को अंजाम देने से पहले शूटर्स ने राकेश के पैर छुए फिर गोलियों की बौछार कर दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

सरेआम हुई हत्या की इस घटना से इलाके में तनाव है और स्थिति को देखते हुए पुलिस कैंप कर रही है.
घटना को लेकर लोगों में आक्रोश है और आक्रोशित लोग राकेश का शव सदर अस्पताल से लेकर लालगंज चले गए जिसके बाद पुलिस के आला अधिकारी लोगों से बात कर शव को पोस्टमार्टम के लिए लाने का प्रयास कर रहें है. पुलिस ने घटनास्थल से कई खाली कारतूस बरामद किया है, जिससे देख कर समझा जा सकता है कि अपराधियों ने कितनी फायरिंग की है. घटना के बाद वैशाली के डीएम यशपाल मीणा और एसपी रवि रंजन कुमार भी लालगंज पहुंच गए हैं. राकेश पासवान के घर पर वार्ता की जा रही है और फिलहाल स्थिति सामान्य है.

वैशाली पुलिस पूरे मामले की जांच कर अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर लेने का दावा कर रही है. हत्या की घटना को किन कारणों से अंजाम दिया गया है, इसका पता नहीं लग सका है लेकिन देखना होगा कि राकेश के घर पर पहुंचकर गोलियां बरसाने वाले अपराधी आखिर कब तक पकड़े जाते हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.