प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी को ग्रामीणों ने पकड़ा, फिर लड़की की मांग में भरवाया सिंदूर

जमुईः बिहार के जमुई में लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के कर्रा गांव में एक प्रेमिका से मिलने गए  प्रेमी को ग्रामीणों ने पकड़ लिया. पूरी पूछताछ के बाद उसकी शादी गांव के ही मंदिर में प्रेमिका के साथ करा दी. वहीं, स्थानीय लोगों ने शादी का वीडियो भी बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है.

नानी के घर आई हुई थी युवती

वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि मंदिर परिसर में पंडित द्वारा विधि विधान के साथ दोनों की राजी खुशी से शादी कराई जा रही है. बताया जाता है कि लक्ष्मीपुर प्रखंड की एक युवती गांव अपनी नानी के घर आई हुई थी. गुरुवार की देर रात उसका प्रेमी, हरलावर निवासी मिट्ठू यादव का पुत्र रंजन कुमार उससे मिलने गांव पहुंच गया, जहां ग्रामीणों ने दोनों को चोरी छुपे मिलते हुए पकड़ लिया. इसके बाद गांव में ये बात आग की तरह फैल गई और लोगों की भीड़ भी जमा हो गई.

दोनों की मंदिर में कराई गई शादी

इधर स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों प्रेमी जोड़े के बीच कई महीनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. गुरुवार की रात करीब 12 बजे प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा था. ग्रामीणों ने बताया कि कुछ लोगों द्वारा शोर मचाने पर युवक भगाने लगा जिसे ग्रामीणों ने पकड़ लिया और दोनों की पास स्थित मंदिर में शादी करा दी गई.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.