मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर के मुसहरी प्रखंड के प्रगतिशील किसान राज किशोर सिंह कुशवाहा अपने 10 कट्ठे के बगीचे में ढाई सौ सेब के तीन प्रजातियां लगाकर मुजफ्फरपुर में एप्पल मैन के नाम से मशहूर हो रहे हैं। पांच साल पहले राज किशोर सिंह कुशवाहा राजस्थान के सीकर गए थे। वहां राम करण जी के सेब का बाग देखकर उनके मन में विचार आया कि क्या सेब की उपज मुजफ्फरपुर में भी हो सकती है। उसके बाद हिमाचल से जाकर सेब का पौधा लाकर मुसहरी के अपने बाग में लगाया। उस समय एक पेड़ की कीमत सौ रुपये थी।
जैविक खाद का करते हैं प्रयोग
एक सीजन में 2 लाख की आमदनी
मुजफ्फरपुर के लिए अनुकूल हैं ये पौधे
दूसरे किसानों को भी देते हैं पौधे
राज किशोर सिंह कुशवाहा ने बताया कि खुद के बाग के मदर प्लांट से दूसरा नया पौधा तैयार कर दूसरे किसानों को भी देते हैं। सेब के बाग लगाने के लिए प्रोत्साहित भी करते हैं। आज बाग में फल देख दूसरे किसान भी आकार समझते हैं और सेब का पौधा लेकर जाते हैं।