इंडियन सोसायटी ऑन हिप एंड नी सर्जन के अंतरराष्ट्रीय आयोजन में रोबोटिक सर्जरी पर दी गई विस्तृत जानकारी

पटना: अनूप इंस्टिट्यूट ऑफ ऑर्थोपेडिक्स एंड रिहैबलेटेशन के मेडिकल निदेशक और देश के जाने-माने हड्डी सर्जन तथा बिहार में रोबोटिक सर्जरी के जनक डॉ आशीष सिंह ने हैदराबाद में आयोजित इंडियन सोसाइटी ऑफ हिप एंड नी सर्जन के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में काफ़ी विस्तार से रोबोटिक सर्जरी के बारे में बताया।


इस सम्मेलन में देश-विदेश से एक हजार से भी ज्यादा हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टरों ने हिस्सा लिया था। आपको बता दें कि इस आयोजन में भाग लेने वाले डॉक्टरों में एआईओरआर पटना के मेडिकल डॉयरेक्टर डॉ आशीष सिंह बिहार के एकमात्र डॉक्टर थे।

इस आयोजन में डॉक्टर आशीष सिंह ने रोबोटिक हिप सर्जरी विषय पर अपनी जानकारियों और अनुभव को शेयर किया और इसके लाभ तथा अन्य अहम बिंदुओं पर भी विस्तार से प्रकाश डाला। डॉक्टर आशीष ने इस ऑपरेशन प्रक्रिया में संभावनाएं और उसके लाभ के बारे में भी जानकारी दी। आयोजन में अमेरिका, इंग्लैंड के अलावा विश्व के कई अन्य दूसरे देशों के हड्डी रोग विशेषज्ञ भी उपस्थित थे। इस आयोजन को जोड़ प्रत्यारोपण विशेषज्ञों का सबसे प्रतिष्ठित सम्मेलन माना जाता है।

इसके अलावा एआईओआर के मेडिकल निदेशक डॉ आशीष सिंह ने अपने संबोधन में कम चीरे से होने वाली सर्जरी प्रक्रिया तथा रोबोटिक हिप रिप्लेसमेंट के विभिन्न बिंदुओं पर जानकारियां दी। जानकारी के मुताबिक इंडियन सोसायटी ऑफ हिप एंड इंडियन सर्जन के ऐसे आयोजनों का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य और रोग में कूल्हे और घुटने के जोड़ के ज्ञान में वृद्धि, कूल्हे और घुटने के जोड़ों के विकारों में रोगियों की देखभाल में उच्चतम और प्रोफेशनल मानक को बढ़ावा देने के साथ ही कई अन्य विषयों पर नई जानकारी देना होता है। इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन हैदराबाद की रामोजी फिल्म सिटी में किया गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading