औरंगाबाद में आग से मचा को’हराम, मां-बेटी सहित 5 की गई जा’न

औरंगाबाद: बिहार में औरंगाबाद जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में गुरुवार को आग लगने की घटना में 5 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो महिलाएं और तीन बच्चे शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, हेतमपुर गांव में तीन घरों में भीषण आग लग जाने के कारण तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग बुरी तरह झुलस गए। जिसमें से दो की मौत इलाज के दौरान अस्पताल में हो गई। बताया जाता है कि दोपहर में पहले आग एक घर में लगी और फिर आसपास के दो अन्य घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग पर जब तक काबू पाया जाता, तब तक झुलस कर तीन लोगों की मौत हो चुकी थी।

Aurangabad Fireमृतकों की पहचान विनय की पत्नी गीता देवी, सतलेश भुइयां की पत्नी रीना देवी और बेटी पूजा कुमारी के रूप में की गई है। आग लगने के कारणों की सही जानकारी नहीं है। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही अपर समाहर्ता आशीष कुमार सिन्हा मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। उन्होंने बताया कि मृतकों के परिजनों और पीड़ित परिवार को प्रशासन की ओर से तत्काल सहायता उपलब्ध कराई गई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

इलाज के दौरान दो की मौत

इधर, अस्पताल में इलाजरत दो बच्चों की मौत हो गई। इस तरह अगलगी की इस घटना में कुल पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं, घटना की जानकारी मिलते बिहार राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री आलोक कुमार मेहता सदर अस्पताल पहुंचे और घायलों से मिले। जिले के प्रभारी मंत्री ने सिविल सर्जन से उनके इलाज के व्यवस्था की जानकारी ली और किसी भी प्रकार के कोताही नहीं बरतने का निर्देश दिया। अगलगी की घटना में हुई मौत के बाद प्रभारी मंत्री ने तत्काल अंचलाधिकारी को बुलाया। एक परिवार के तीन लोगों की हुई मौत पर उनके परिजन को 4-4 लाख का चेक दिया। शेष दो मृतकों के परिजनों को मुआवजा राशि देने के लिए प्रशासनिक पदाधिकारी को निर्देश दिया। प्रभारी मंत्री ने इस घटना पर अफसोस जताते हुए इसे बेहद दुखद बताया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.