मोतिहारी में ज’हरीली श’राब के बाद ज’हरीली गैस का तां’डव, कई लोग पड़े बी’मार

पूर्वी चंपारण: बिहार में मोतिहारी ज’हरीली श’राब कां’ड में अब तक 43 लोगों की मौ’त हो चुकी है। इसी बीच शहर में एक और बड़ा हादसा हुआ। यहां एक फैक्ट्री से जहरीली गैस लीक हो गई। इसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। ये गैस एक कोल्ड स्टोरेज से तब लीक हुई जब यहां अमोनिया पाइप की गैस किट फट गई। इसके बाद वहां से गैस निकल कर इलाके में फैलने लगी। लोगों को अचानक आंख में जलन और सांस लेने में दिक्कत महसूस हुई। तब पता चला कि कुछ गड़बड़ हुई है। इस दौरान करीब 5 हजार की आबादी की जान खतरे में आ गई। कई लोग बीमार भी पड़ गए। कुछ लोगों को अस्पताल ले जाना पड़ा, हालांकि उन्हें ठीक होते ही छुट्टी दे दी गई।

ammonia gas leacked in motihar from cold storage know details : मोतिहारी में जहरीली शराब के बाद जहरीली गैस का तांडव| bihar newsमोतिहारी में गैस लीक से हड़कंप

उधर हादसे की खबर मिलते ही सर्किल ऑफिसर, छतौनी और मुफ्फसिल के थानेदार फैक्ट्री के पास पहुंच गए। ये सबकुछ तब हुआ जब बड़ीयारपुर नेशनल हाइवे के किनारे मौजूद RB कोल्ड स्टोरेज में अचानक धमाके जैसी आवाज आई। आवाज इतनी तीव्र थी कि वहां मौजूद मजदूर भी फैक्ट्री से निकल भागे। इसी के बाद वहां से गैस रिसने लगी। चुंकि कोल्ड स्टोरेज के पास ही रिहायशी इलाका था, सो गैस के असर से लोगों को सांस लेने में दिक्कत हुई और उनकी आंखों में जलन भी होने लगी। बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान ही कोल्ड स्टोरेज के मैनेजर मुन्ना आलम और विद्या यादव ने बहादुरी दिखाई। दोनों फैक्ट्री के अंदर घुसे और किसी तरह से फटी हुई गैस किट को बंद कर दिया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.