BJP MLA के CO को पी’टने के मामले ने पकड़ा तू’ल, RJD नेताओं ने दिया धरना

मुजफ्फरपुर: बीजेपी विधायक के CO को पीटने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. बीजेपी विधायक राजू सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आरजेडी ने धरना प्रदर्शन किया. पारु अंचलाधिकारी को साहेबगंज के बीजेपी विधायक राजू सिंह द्वारा मारपीट करने और गाली-गलौज का आरोप है. CO के समर्थन में आरजेडी नेताओं ने ब्लॉक परिसर में धरना प्रदर्शन किया. साथ ही बीजेपी विधायक को भ्रष्टाचारी बताया. आरजेडी नेता शंकर प्रसाद यादव ने विधायक राजू सिंह पर जमकर हमला बोलते हुए बीजेपी विधायक को भ्रष्टाचारी विधायक करार दिया. वहीं, विधायक राजू सिंह को चुनाव में सबक सिखाने की बात कही. आरजेडी ने विधायक राजू सिंह की गिरफ्तारी की मांग कर कर रहे हैं.

rjddhrnaजानिए पूरा मामला

आपको बता दें कि बीजेपी के विधायक राजू कुमार सिंह पर गंभीर आरोप लागए गए हैं. उन पर पारु प्रखंड के अंचलाधिकारी और राजस्व कर्मचारी को अपने घर में बुलाकर उनकी जमकर पिटाई करने का आरोप लगाया गया है. इतना ही नहीं उनके साथ गाली गलौज और जाति सूचक शब्दों का भी इस्तेमाल किया गया है. अंचलाधिकारी ने आरोप लगाते हुए कहा है कि हमें ये धमकी भी दी गई है कि बीच बाजार में टांग कर पिटाई की जाएगी. विधायक के खिलाफ अब SC – ST एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया गया है.

SC – ST एक्ट के तहत मामला हुआ दर्ज

मामले की जानकारी देते हुए राजस्व अधिकारी चन्द्रदीप राम ने बताया कि हमें काफी प्रताड़ित किया गया है. जिसके बाद दोनों ने थाने में विधायक के खिलाफ मारपीट और SC-ST एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया है. हालांकि ये मामला 11 अप्रैल का ही है, लेकिन इस मामले में 15 अप्रैल को प्राथमिकी दर्ज हुई है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading