NEET की तैयारी कर रही छात्रा कोचिंग की छत से कू’दी, इलाज के दौरान मौ’त

सहरसा: बिहार के सहरसा जिले में गुरुवार को कहरा रोड स्थित एक कोचिंग संस्थान में पढ़ने वाली एक 11 वीं क्लास की छात्रा ने कोचिंग के तीन मंजिला मकान से छलांग लगा दी. जिसके बाद वो गंभीर रूप से जख्मी हो गई. आनन फानन में संस्थान के संचालक ने छात्रा को निजी क्लिनिक में भर्ती करवाया जहां देर रात इलाज के दौरान छात्रा की मौत हो गई. छात्रा 9 अप्रैल को ही कोचिंग के छात्रावास में पढ़ने के लिए आई थी, फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

नीट की तैयारी कर रही थी छात्रा

जानकारी के मुताबिक छात्रा 11 वीं क्लास में पढ़ती थी और नीट की तैयारी को लेकर सहरसा में हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही थी. गुरुवार को क्लास करने के बाद तकरीबन 12 बजे अपने रूम में बैग रखकर सहेली से बोली कि हम आ रहे हैं, उसके बाद छात्रा तीन मंजिला छत पर चढ़ी और वहां से छलांग लगा दिया. जिससे वो बुरी तरह जख्मी हो गई. उसके बाद कोचिंग संस्थान के कर्मी द्वारा संचालक को सूचना दी गई कि एक छात्रा कूद गई है. सूचना मिलते ही संचालक नंदन कुमार अपने संस्थान पहुंचे और गम्भीर अवस्था में छात्रा को निजी क्लिनिक में भर्ती करवाया. जहां उसने दम तोड़ दिया.

परिजनों ने की जांच की मांग

घटना की जानकारी के बाद निजी नर्सिंग होम पहुंचे परिजनों ने बताया मेरी बच्ची को किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं थी. पंद्रह दिन पहले एडमिशन करवाए थे एडमिशन की जो प्रक्रिया थी वो करके घर चले गए दो दिन पूर्व आए थे, बच्ची को सामान देना था. किसी तरह की कोई बात नहीं कही, न ही कभी अपनी मां को फोन पर बताई. अगर कोई दिक्कत होती तो जरूर बताती. परिजन ने घटना को संदिग्ध बताते हुए जांच की मांग की है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading