मंच पर पप्पू यादव की अचानक से टू’टी कुर्सी, गिरने से बाल-बाल बचे जाप सुप्रीमो

मुजफ्फरपुर: जाप सुप्रीमो पप्पू यादव एक धार्मकि कार्यक्रम के दौरान हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बचे। हुआ यूं कि मंच पर बैठे पप्पू यादव की कुर्सी अचानक टूट गई। इस दौरान वे गिरने वाले ही थे कि मौके पर मौजूद नेताओं ने दोनों ओर से संभाल लिया।

Pappu Yadav-मंच पर पप्पू यादव की अचानक से टूटी कुर्सी, गिरने से बाल-बाल बचेअब जाप सुप्रीमो के कुर्सी टूटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पप्पू यादव गुरुवार को सरैया के गिंजास पंचायत भवन के पास महायज्ञ का उद्घाटन करने पहुंचे थे। उन्होंने फीता काटकर महायज्ञ का उद्घाटन किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि देश में धर्म, मजहब, जाति के नाम पर नफरत फैलाई जा रही है। पहले धार्मिक अनुष्ठानों, दुर्गा पूजा, दीपावली, ईद, बकरीद का हमें इंतजार रहता था।उन्होंने आगे कहा कि हमें आपसी प्रेम भाईचारे के साथ रहकर एकजुट होना होगा, नहीं तो देश का संविधान और लोकतंत्र खतरे में है। कार्यक्रम के दौरान मंच पर से गिरने से पप्पू यादव बाल-बाल बच गए। कुर्सी टूटने से हादसा हुआ, लेकिन मौके पर मौजूद जाप नेता रानू शंकर ने उन्हें पकड़ लिया। जिससे वह बाल-बाल बच गए। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई।

महायज्ञ को लेकर श्रीश्री 1008 महाविष्णु यज्ञ के लिए गुरुवार को कलश यात्रा निकाली गई। इसमें 751 कन्याएं शामिल हुईं। बसरा होते हुए जैतपुर संगम तट पर पंडित सच्चिदानंद पाठक ने पूजन कराकर जलबोझी कराई। इसके बाद यात्रा फिर से बसरा बाजार होते हुए गिंजास पहुंची।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading