कटिहार : कोढ़ा थाना के कोलासी संथाली टोला में छापामारी करने गई उत्पाद विभाग की टीम पर आदिवासियों ने हमला कर दिया। हमले में चार सिपाही घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, तीर-धनुष और लाठी-डंडे से लैस आदिवासियों ने उत्पाद टीम को खदेड़ दिया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव में विवाह समारोह संपन्न कराया जा रहा था। इसी दौरान उत्पाद विभाग की टीम मौके पर पहुंची और टीम ने महिलाओं को डंडे से पीटा। इसके बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए और टीम पर हमला कर दिया।
