‘मेरी बिटिया और उसके को’ख में पल रहे बच्चे को मा’र डा’ला.. ह’त्यारों को भी मा’रा जाए’, पिता की गुहार

पूर्णिया: ‘जैसे मेरी बेटी और उसके कोख में पल रहे बच्चे की ह’त्या की गई है वैसे ही उसके ह’त्यारों को भी मारा जाए..’ ये गु’हार है एक पिता की जिसने अपनी बेटी को हमेशा के लिए खो दिया है. पूर्णिया के भवानीपुर थाना क्षेत्र के शहीदगंज में गर्भवती महिला की हत्या का मामला सामने आया है. मृ’तका का नाम सोनी देवी है और वह गर्भवती थी.

दहेज के लिए गर्भवती की हत्या

30 नवंबर 2022 को सोनी की शादी राजेश भगत नामक युवक से हुई थी. मृ’तका के परिवार वालों ने उसके पति, ससुर, देवर और सास पर ह’त्या का आरोप लगाते हुए स्थानीय थाने में मामला दर्ज करवाया है. घटना के बाद पुलिस ने मृ’तक महिला की सास को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. वहीं अन्य लोग घर छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं.

बोले पिता- ‘जैसे मेरी बेटी को मारा वैसे ही उन्हें…’

घटना की जानकारी देते हुए सोनी के पिता प्रकाश चौधरी बताते हैं कि वे लोग सहरसा जिले के सोनबरसा के रहने वाले हैं. 30 नवंबर को सोनी की शादी बहुत ही धूमधाम से पूर्णिया के भवानीपुर थाना क्षेत्र के शहीदगंज निवासी राजेश भगत से की थी. शादी में राजेश के परिवार वालों द्वारा जो भी मांग की गई थी उसे पूरा किया था. मगर राजेश एवं उसके परिवार वाले सोनी को बराबर रुपए के लिए प्रताड़ित करते थे. इसी बीच सोनी गर्भवती हो गई थी. वहीं पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading