RJD के वरिष्ठ नेता नगीना यादव की सड़क हा’दसे में मौ’त, परिजनों ने जतायी ह’त्या की आ’शंका

बेगूसराय: बिहार के बेगूसराय मे राजत के वरिष्ठ नेता नगीना यादव की संदिग्ध परिस्थिति में मौत का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि राजद नेता नगीना यादव कल बखरी में आयोजित भाई वीरेंद्र के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए थे. इसी कार्यक्रम से लौटने के दौरान रास्ते में उनका एक्सीडेंट हो गया. आज सुबह घरवालों को दुर्घटना की सूचना मिली थी. वहीं परिजनों को शक है कि नगीना यादव की साजिश के तहत हत्या करवाई गई है. घटना डंडारी थाना क्षेत्र में घटित हुई है.

RJD नेता नगीना यादव की सड़क दुर्घटना में मौत

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शाहपुर पंचायत के वार्ड संख्या 9 मस्ती फतेहपुर गांव के रहने वाले सुरेंद्र प्रसाद यादव के 46 वर्षीय पुत्र राजद नेता नगीना यादव की मौत से पूरे गांव में हड़कंप मच गया है. मृतक के भतीजे रुपेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार की शाम आरजेडी सभापति प्राक्कलन समिति के अध्यक्ष भाई विरेंद्र यादव का बखरी मे कार्यक्रम आयोजित था. इसी कार्यक्रम मे शामिल होने के लिए नगीना यादव बाइक से गए थे. जिसके बाद वो अपने घर मस्ती फतेहपुर गांव आ रहे थे.

नगीना यादव के भतीजे ने बताया कि जब दुर्घटना की सूचना पर  हम लोग डंडारी ढाला के समीप पहुंचे तो नगीना यादव बेहोशी की हालात में एंबुलेंस में थे. घटनास्थल पर ना तो उनका बाइक बरामद हुआ ना ही उनके शरीर पर किसी तरह का खरोच था. इलाज के लिए शहर के निजी अस्पताल में ले गए जहां देखते ही चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया है.

परिजनों ने जतायी साजिश की आशंका

 फिलहाल नगर थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है. वहीं दूसरी तरफ परिजनो का रो रो र बुरा हाल है. परिजनों ने इस पूरे मामले की प्रशासन से जांच की मांग की है. नगीना यादव पंचायत के पूर्व मुखिया रह चुके हैं. साथ ही आरजेडी के वरिष्ठ नेता के तौर पर भी इलाके में उनकी पहचान थी.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading