’15 लाख दो नहीं तो मा’र डालेंगे’- मुजफ्फरपुर में सरेराह एमआइटी के प्राचार्य की गाड़ी रोककर मांगी रं’गदारी

मुजफ्फरपुर: बिहार में अपराधियों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं। मुजफ्फरपुर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलाजी (एमआइटी) के प्राचार्य डा. सीबी महतो से 15 लाख रुपये की रंगदारी मांगे जाने का मामला सामने आया है। रंगदारी की राशि नहीं देने पर हत्या करने की धमकी दी गई है। प्राचार्य के आवेदन पर नगर थाने में प्राथमिकी की गई है।Punjab sees sharp decline in crime rate in 2022: Report | Latest News India  - Hindustan Timesनगर थानाध्यक्ष श्रीराम सिंह ने बताया कि जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। आवेदन में कहा गया है कि 19 अप्रैल को प्राचार्य महतो सुबह करीब 11:30 बजे एक परिवाद के मामले में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष गवाही देने गए थे। इसी दौरान बोचहां रामपुर जयपाल गांव के विनोद कुमार सिंह ने दो साथियों के साथ मिलकर उनकी गाड़ी को घेर लिया और सामने खड़े हो गए। गाली देने लगे। 15 लाख रुपये रंगदारी की मांग की।

उन्होंने बताया कि राशि नहीं देने पर हत्या करने की धमकी दी गई। आरोपी इस दौरान कमर में पिस्टल लगाए हुए था। जबरन महतो की गाड़ी ले जाने की कोशिश भी की। प्राचार्य ने कहा कि यदि लोग बीच-बचाव कर उन्हें वहां से नहीं हटाते तो आरोपी उनकी हत्या कर देते। प्राचार्य इस घटना के बाद बिना गवाही दिए ही वापस लौट गए। प्राचार्य ने कहा कि उस गांव में पत्नी की एक एकड़ जमीन है।

आरोपित इसे जबरन लिखवाना चाहता है। आरोपित पर पूर्व में बोचहां थाना में हत्या का मामला दर्ज है। प्राचार्य ने पुलिस से गुहार लगाई कि इस मामले में कड़ी सजा मिले ताकि वह भयमुक्त होकर कहीं भी आ-जा सकें।

रंगदारी नहीं देने पर तालाब में डाला जहर, लाखों की मछलियां मरीं

परिहार थाना क्षेत्र के मैसहा गांव में रंगदारी नहीं देने पर कुछ लोगों ने तालाब में जहर डाल दिया। जिससे तालाब की लाखों रुपये मूल्य की मछलियां मर गईं। मामले को लेकर पीड़ित मैसहा गांव निवासी सुरेश सहनी ने प्राथमिकी दर्ज कराई है।इसमें आरोप लगाते हुए ग्रामीण उमेश सिंह, इंदल सहनी, सोनू सहनी, देवन सहनी एवं फेकन सहनी को नामजद किया है। बताया है कि उमेश सिंह एवं इंदल सहनी द्वारा 25 हजार रुपये रंगदारी की मांग की गई थी। रंगदारी नहीं देने पर सभी आरोपितों ने तालाब में जहर डालकर मछली को नष्ट कर दिया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading