भोजपुरी एक्ट्रेस को मुंबई पुलिस ने किया गि’रफ्तार, सै’क्स रै’केट चलाने का आ’रोप

पटना :भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा एक्ट्रेस सुमन कुमारी की मुश्लिकें बढ़ती नजर आ रही है. एक्ट्रेस को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. खबरों की मानें तो उन पर लड़कियों को प्रोस्टिट्यूशन में धकेलने का आरोप लगा है. पुलिस रिपोर्ट में बताया गया है कि एक्ट्रेस दलाल का काम करती हैं और सैक्स रैकेट चलाने का काम करती थी. दरअसल, मुंबई पुलिस को गोरेगांव स्थित एक होटल में सैक्स रैकेट चलाने की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी तक पहुंचने के लिए प्लान बनाया और अपराधियों को फंसाने के लिए के लिए फर्जी ग्राहक भेजा. bhojpuri actress suman kumariभोजपुरी के साथ ही पंजाबी फिल्मों में भी कर चुकी हैं काम

जिसके बाद एक्ट्रेस ने उस फेंक ग्राहक के साथ डील कर ली और पुलिस के जाल में फंस गई. एक मॉडल के लिए एक्ट्रेस ने 50-80 हजार रुपये की डिमांड की. बता दें कि सुमन कुमारी ने भोजपुरी फिल्म लैला मजनू के अलावा बाप नंबरी बेटा दस नंबरी जैसी फिल्मों में काम किया है. इसके अलावा एक्ट्रेस ओटीटी चैनल पर भी काम कर चुकी है. एक्ट्रेस के साथ ही कई अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है. इसके साथ ही वह एक गायिका भी हैं. मुंबई पुलिस को इस ऑपरेशन में सफलता प्राप्त हुई है.

3 लड़कियों को किया गया बरामद 

एक्ट्रेस की उम्र 24 साल बताई जा रही है. उन पर कई मॉडल्स को वेश्यावृति में धकेलने का आरोप लगा है. इस मामले में मुंबई पुलिस ने तीन लड़कियों को भी बरामद किया है. वहीं, मुंबई पुलिस जांच में जुटी हुई है. बता दें कि पुलिस को इसके बारे में सूचना मिली थी, जिसके बाद ही इस सैक्स रैकेट का खुलासा करने के लिए यह ऑपरेशन चलाया था.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.