तेज रफ्तार अ’नियंत्रित कार पलटने से दो महिलाओं की मौ’त, 7 अन्य घा’यल

नवादाः बिहार के नवादा में शनिवार सुबह को दर्दनाक सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। भीषण कार दुर्घटना में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सात अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कार में सवार सभी लोग रजरप्पा मंदिर में पूजा अर्चना कर वापस अपने घर बिहारशरीफ लौट रहे थे। हादसे में घायल लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही हैं।

road accident in nawadaघटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रजरप्पा मंदिर में पूजा कर वापस लौटने के क्रम में रजौली थाना क्षेत्र के कारीगांव मोड़ के निकट हादसा हुआ। बताया गया है कि सड़क पर गिट्टी रहने के कारण कार चालक ने वाहन पर से अपना नियंत्रण खो दिया। जिसके कारण कार सड़क किनारे जाकर पलट गयी। इस हादसे में खुशबू कुमारी और प्रतिमा कुमारी की मौत हो गई। दोनों नालंदा जिले के नूरसराय की रहने वाली थी।
सभी सात घायलों की स्थिति गंभीर

सड़क दुर्घटना में सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। डीएसपी पंकज कुमार और अन्य पुलिस कर्मियों के सहयोग से सभी घायलों को तुरंत अनुमंडलीय अस्पताल रजौली में भर्ती कराया गया। फिलहाल सभी घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही हैं। घायलों में दो बच्चे भी शामिल है। दुर्घटना के बाद घायल लोग अपना नाम भी नहीं बता पा रहे थे। बाद में जानकारी मिली कि वे सभी बिहारशरीफ के नूरसराय के रहने वाले थे। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.