मुजफ्फरपुर : ऑल इंडिया पंजाब नेशनल बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन मुजफ्फरपुर मंडल का अपना बारहवां त्रैवार्षिक महाधिवेशन आज दिनांक 23 अप्रैल 2023 को संपन्न हुआ। इस महाधिवेशन में संगठन के महासचिव दिलीप साहा ने आज के बैंकिंग स्थिति पर विशेष रूप से चर्चा की और सभा में उपस्थित करीब ढाई सौ सदस्यों को संबोधित करते हुए हमारे अधिकारियों के हितों के बारे में विस्तृत रूप से बताया। सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदम जैसे सरकारी बैंकों का निजीकरण, नए कर्मचारियों की भर्ती बंद करना, आम जनों के हितों को समाप्त करने का, इस सभा में जमकर विरोध हुआ।
AIPNBOA के महासचिव दिलीप साहा बैंकिंग कर्मचारियों के द्विपक्षीय वेतन समझौता के चार्टर्ड ऑफ डिमांड के अध्यक्ष भी नामित है । इसी आधार पर इन्होंने बारहवें वेतन समझौते के प्रगति के अद्यतन स्थिति पर भी विस्तार से चर्चा की। इस महाधिवेशन में मुजफ्फरपुर मंडल के सभी कार्यकारिणी के गठन पश्चात इनको सम्मानित किया गया । नए कार्यकारिणी में नीतीश कुमार अध्यक्ष के पद पर, धीरेंद्र कुमार सिंह वर्किंग प्रेसिडेंट के पद पर, सचिव के रूप में मनोरंजनम एवं विभिन्न सदस्यों को सम्मानित किया गया।
आज के महासम्मेलन के अवसर पर पंजाब नेशनल बैंक मुजफ्फरपुर के मंडल प्रमुख संजय सिन्हा, उपअंचल प्रमुख विजय कुमार, AIPNBOA के वर्किंग प्रेसिडेंट कौशिक घोष, AIPNBOA के चेयरमैन अमिताभ कौशिक,एजीएस बिहार संतोष कुमार, सरोज सिंह, वाइस प्रेसीडेंट, जकी अहमद और सेवा निवृत वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद थे। सभा की अध्यक्षता नीतीश कुमार ने किया।






