खेसारी लाल के एक्शन ने उड़ाया गर्दा, सलमान-टाइगर भी रह जाएंगे दंग

भोजपुरी सिनेमा के बड़े स्टार खेसारी लाल यादव की आने वाली फिल्म संघर्ष-2 का ट्रेलर रिलीज हो गया है.  इस ट्रेलर को दर्शकों और खासतौर से खेसारी फैन्स से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. इस ट्रेलर को रिलीज होते ही इतना ज्यादा देखा गया कि 12 घंटे में ही 3 मिलियन व्यू हो गए थे और करीब डेढ़ लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. बता दें कि इस फिल्म में केवल खेसारी ही नहीं उनके साथ मेघा श्री, माही श्रीवास्तव, कृति यादव, सबा खान भी एंटरटेनमेंट का तड़का लगाने वाली हैं. शायद मेकर्स को भी इतनी उम्मीद नहीं थी कि ट्रेलर रिलीज होते ही इतना तगड़ा रिस्पॉन्स मिलने वाला है.

 क्या ऑफर कर रहा है ट्रेलर ?

ट्रेलर में आप देखेंगे कि एक तरफ स्कूल के बच्चे वंदे मातरम गा रहे हैं और दूसरी तरफ खेसारी का एंट्री सीन चल रहा है. एक्शन देखकर तो आपको वॉर, बाघी और ना जाने कौन कौनसी धांसू एक्शन वाली फिल्में याद आ जाएंगी. खेसारी वही बंदूक चलाते दिख रहे हैं जो रेस आखिरी किश्त में सलमान खान चलाते दिखे थे. एक तरफ बाइक चेज चल रही है. एक तरफ एक पुलिस टीम कहीं पहुंचने की कोशिश कर रही है और इन सब के बीच चल रहा है खेसारी लाल का एक्शन. अब तक अगर आपने खेसारी लाल को केवल यंग लुक में ही देखा है तो इसमें आपको उनका एक अलग अंदाज देखने को मिलेगा. क्योंकि वह सफेद बालों में भी दिखेंगे.

फिल्म की लोकेशन से कहीं से नहीं लगता कि यह भोजपुरी फिल्म है. मतलब यह कि ट्रेलर तो देसी टच से खासा दूर है. शायद यह भी एक वजह है कि इसे लेकर दर्शकों में खासा क्रेज है. ट्रेलर में पूरी फिल्म की एक शानदार झलक दिखाई गई है. कहीं आइटम नंबर, कहीं इमोशनल स्टोरी, कहीं अपने खेसारी…कुल मिलाकर ऐसा माहौल बनाया है कि आप चाहकर भी इग्नोर नहीं कर सकते.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading