शराबबंदी वाले बिहार में धं’धेबाजों की नई तरकीब, ट्रक में भूसे के पीछे छिपाई अंग्रेजी श’राब की दर्जनों पेटियां

समस्तीपुर: बिहार में शराबबंदी और जहरीली शराब से लगातार हो रही मौत के बावजूद नशे का कारोबार धड़ल्ले से फल-फूल रहा है। शराब माफिया आए दिन तस्करी के नए-नए तरीके ढूंढ ही लेते हैं। इसी क्रम में समस्तीपुर में धंधेबाजों द्वारा नई तरकीब से शराब लाने और पहुंचाने का उत्पाद विभाग ने भंडाफोड़ किया है।

Dozens of boxes of English liquor hidden behind the straw in the truck  seized in Samastipur शराबबंदी वाले बिहार में धंधेबाजों की नई तरकीब, ट्रक  में भूसे के पीछे छिपाई अंग्रेजी शराबसमस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोरदीवा गांव स्थित बूढ़ी गंडक नदी के बांध किनारे उत्पाद विभाग एसटीएफ की टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से भूसे से लदे एक ट्रक से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब जब्त किया है। रात के अंधेरे में चालक वाहन छोड़कर भागने में कामयाब हो गया। पुलिस ने शराब के साथ उक्त वाहन को जब्त कर लिया है। ट्रक से शराब की बड़ी खेप बरामद की गई है।

मुसरीघरारी के रास्ते जा रहा था ट्रक

स्थानीय पुलिस ने बताया कि शनिवार रात गुप्त सूचना मिली की मुसरीघरारी की ओर से शराब लदा एक वाहन जितवारपुर की ओर आ रहा है। उत्पाद विभाग पटना एसटीएफ की टीम उक्त वाहन का पीछा कर रही थी। इस दौरान घेराबंदी कर उक्त वाहन को मोरदीवा गांव स्थित बूढ़ी गंडक नदी के किनारे घेर लिया। इस दौरान अंधेरे का लाभ उठाकर वाहन चालक भाग निकला।

बारियों के पीछे सजी थी शराब की पेटियां

जांच क्रम में पाया गया कि जब्त वाहन में धान के भूसे की बोरियों के पीछे भारी संख्या में शराब छिपा कर रखी गई थी। थानाध्यक्ष ने बताया शराब से भरी दर्जनों पेटियों के साथ वाहन को जब्त कर लिया है। शराब की मात्रा मिलाई जा रही है। साथ ही घंधेबाजों को भी चिन्हित किया जा रहा है। अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी। छापेमारी दल में उत्पाद विभाग पटना एसटीएफ के साथ स्थानीय पुलिस थाना के पदाधिकारी व सशसत्र बल शामिल रहे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.