बाइक और लग्जरी कार की ट’क्कर में एक की मौ’त, दो की हा’लत ना’जुक

मधेपुरा: बिहार के मधेपुरा में बाइक और लक्ज़री कार की टक्कर में बाइक पर सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई है. दो और बाइक सवार युवक की हालत नाजुक बनी हुई है. घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल सख्स को इलाज के लिए सदर अस्पताल मधेपुरा भेज दिया है. मामला मुरलीगंज थाना क्षेत्र के पड़वा नवटोल गांव के पास एनएच 107 का है. जहां देर रात करीब 12 बजे बाइक पर सवार तीन युवक सिंहेश्वर से मुरलीगंज के रामपुर बारात में जा रहे थे. उसी दौरान पड़वा नटोल चौक के पास मुरलीगंज की ओर से मधेपुरा की ओर जा रही तेज रफ्तार लग्जरी कार से टक्कर हो गई जिसमें मौके पर ही एक युवक की मौत हो गई.

बाइक सवार की हालात नाजुक

दुर्घटना इतनी भीषण थी की बाइक के परखच्चे उड़ गए. वहीं बाइक सवार दो युवक को गंभीर हालत में इलाज के लिए सदर अस्पताल मधेपुरा में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि एक युवक की हालत चिंता जनक बनी हुई है. बता दें कि मृतक युवक की पहचान सिंहेश्वर के शांतिवन वार्ड संख्या 7 के निवासी के रूप में हुई है. वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि तेज रफ्तार से मुरलीगंज की ओर जा रही बाइक और लग्जरी कार से भीषण टक्कर हुई है. बाइक पर सवार तीन युवक में एक की मौत हो गई और दो की हालत नाजुक है.

पुलिस ने घायल को पहुंचाया अस्पताल

घटना के बाद आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. जिसके बाद मुरलीगंज पुलिस ने अपने वाहन से घायल युवकों को इलाज के लिए सदर अस्पताल मधेपुरा भेज दिया. वहीं घटनास्थल पर मौजूद पुलिस के सहायक अधिकारी ने बताया कि भीषण सड़क दुर्घटना में बाइक पर सवार एक युवक की मौत हो गई है और दो की हालत नाजुक है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है. तत्काल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधेपुरा भेजा जा गया है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading