मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर में बाइक सवार अपराधियों ने पेट्रोल पंप में घुसकर दो लाख रुपए लूट लिए। घटना सरैया थाना क्षेत्र अंतर्गत जैतपुर ओपी स्तिथ पोखरैरा पेट्रोलपंप की है। यहां अपराधियों ने पेट्रोल पंप में घुसकर लूट की घटना को अंजाम दिया। पम्प के अंदर पेट्रोलपंप के मालिक रोहित कुमार बैठे थे। उन्होंने बताया की दो बाइक पर सवार अपराधी पहुंचे थे। तीन बाहर रुक गए। तीन अंदर घुसे। दो के हाथ में पिस्टल थी। चेहरे को गमछे से ढका था।
हथियार दिखाने लगा
केबिन में घुसते ही बोला माल कहा है..जल्दी बताओ। वे डर गए। पिस्टल दिखाने लगा। इसके बाद एक युवक काउंटर से मोबाइल उठाता है। फिर, काउंटर में रखे पैसे ले लेता है। उसमे से करीब दो लाख रुपए लूट लिए। पैसे लूटने के बाद मौके से फरार हो गए। इसके बाद उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पेट्रोलपंप पर लगे सीसीटीवी को भी खंगाला। इसमें तीन अपराधी देखे गए है। जिसे पुलिस चिह्नित करने में जुट गई है।
क्या बोले सीडीपीओ
वहीं, इस मामले में सरैया एसडीपीओ कुमार चंदन ने बताया की पेट्रोलपंप पर लूट की घटना हुई है। घटना की जांच कराई जा रही है। जांच में पता चला है की दो बाइक पर सवार करीब 4 अपराधी पहुंचे थे। पंप के भीतर घुसकर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। डेढ़ लाख रुपए की लूट हुई है। सीसीटीवी खंगाला जा रहा है। अपराधियों को चिन्हित कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले में पीड़ित का बयान दर्ज करवाया जा रहा है।