मुजफ्फरपुर : जेईई मेन 2023 में मुजफ्फरपुर की बेटी मीशू कुमारी 95 प्रतिशत रिजल्ट लाकर जिले का नाम रौशन किया है. बालूघाट निवासी मीशू के पिता सुधीर कुमार इंडियन आर्मी में विगत 20 वर्षों से सेवा दे रहे हैं। मीशू ने बताया कि वह सफलता का श्रेय अपने माता पिता को देती है।
साथ ही एलिट इंस्टिट्यूट से पढाई कर उन्होंने इस मुकाम को हासिल किया है। पढाई को लेकर पिता ने दूर रहकर भी आगे बढ़ने के लिए हमेशा प्रेरित किया। परिवार के अन्य सदस्यों के सहयोग से और सेल्फ स्टडी से ये सफलता प्राप्त की है।
