बिहार: भाई के तिलक में रातभर डांस किया, सुबह पेड़ से ल’टका मिला युवक का श’व, ह’त्या या आ’त्महत्या पर सं’शय

नवादा: खबर नवादा से आ रही है, जहां पेड़ से लटका एक युवका का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक युवक के घर में उसके भाई की शादी की तैयारियां चल रही थी, इसी बीच उसका शव पेड़ से लटका मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ओरैना गांव की है।

मृतक की पहचान ओरैना गांव निवासी 20 वर्षीय शिवम राज के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शिवम के घर में उसके भाई की शादी थी। बुधवार की रात शिवम के भाई का तिलक समारोह था। शुभम काफी खुश था और भाई की शादी की खुशी में रातभर डांस करता रहा। परिजनों के मुताबिक, सुबह करीब 4 बजे के करीब गांव के ही तीन चार लड़के शुभम को बुलाकार अपने साथ ले गए थे और बाद में उसका शव पेड़ से लटका पाया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को ग्रामीणों की मदद से पेड़ से नीचे उतारा और उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। इस घटना के बाद से शादी वाले घर में मातम फैल गया है। शिवम ने खुद अपनी जान दे दी या किसी और ने हत्या कर उसका शव फंदे से लटका दिया, फिलहाल यह स्पष्ट नही हो सका है। पुलिस ने मौत के सभी बिंदुओं पर अपनी तफ्तीश शुरू कर दी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.