कटिहार में सड़क निर्माण में गड़बड़झाला, 2 दिन बाद ही उ’खड़ने लगी

कटिहार: कटिहार में सड़क निर्माण के नाम पर जमकर धांधली हो रही है. आलम ये है कि दो दिन पहले बनी सड़क उखड़ने लगी है. जिसके बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और सड़क पर उतरकर ग्रामीणों ने संवेदक और जूनियर इंजीनियर के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी की. दासग्राम पंचायत के लगवा से ग्वालदा मुख्यमंत्री संपर्क योजना के तहत सड़क निर्माण किया जा रहा है, लेकिन ये निर्माण कार्य भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहा है. सड़क निर्माण में सरकारी पैसों की लूट-खसोट खूब हो रही है. आलम ये है कि 2 दिन पहले ही सड़क में पीचिंग का काम किया गया, लेकिन सिर्फ 2 दिन बीतने के बाद सड़क से गिट्टी उखड़ने लगी है. लापरवाही भी यहां चरम पर है. निर्माण कार्य की जगह जूनियर इंजीनियर नदारद रहते हैं. आरोप है कि संवेदक और जूनियर इंजीनियर की मिलीभगत से ही ये खेल चल रहा है.

katihar newsभ्रष्टाचार के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन

अब इस धांधली के खिलाफ लोगों में आक्रोश है और लोगों ने जिला परिषद सदस्य की अगुवाई में सड़क पर उतरकर जमकर प्रदर्शन और नारेबाजी की. ये सड़क बिहार और बंगाल को जोड़ने वाली मुख्य सड़क है. बावजूद इसके निर्माण में भ्रष्टाचार और लापरवाही चरम पर है. इतना ही सड़क निर्माण का काम अभी तक पूरा भी नहीं हुआ है. ऐसे में आक्रोशित ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जिला पदाधिकारी से संवेदक और जूनियर इंजीनियर पर उचित कार्रवाई की मांग करते हुए संवेदक को ब्लैक लिस्ट करने की बात भी कही.

संवेदक, JE की मिलीभगत से हो रहा ‘खेल’!

बिहार की जनता की परेशानी है कि खत्म होने का नाम नहीं लेती. एक तो आज तक बिहार के कई ऐसे जिले और इलाके हैं जहां सड़क की सुविधा नहीं पहुंच पाई है. अगर देर सवेर सरकार और प्रशासन की नजर इन जगहों पर पड़ती भी है तो योजनाएं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाती है. सरकार कितनी भी विकास योजनाएं क्यों ना बना ले अधिकारियों और बिचौलियों के लिए सिर्फ जेबें गर्म करने का जरिया बनकर रह जाती है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.