बाबा बागेश्वर ने पटना से ली विदाई, जाते-जाते कहा- पागलों करो तैयारी फिर से आएंगे मुगदरधारी

पटना: बिहार की राजधानी पटना के नौबतपुर के तरेत पाली में हनुमंत कथा का बुधवार को आखिरी दिन था, लेकिन बाबा बागेश्वर के कथा के अंतिम दिन श्रद्धालुओं ने सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले. रिकॉर्ड तादाद में लोगों की भीड़ बाबा का प्रवचन अंतिम दिन भी सुनने को पहुंची थी. स्थिति यह थी के पंडाल में पैर रखने तक की जगह नहीं मिल पा रही थी. बाबा मंच से प्रवचन कर रहे थे और भक्त भक्ति के रंग में पूरे तरीके से सराबोर दिख रहे थे. वहीं जाते-जाते बाबा ने मठ से यह में श्रद्धालुओं के सामने दोबारा पटना के नौबतपुर आने की भी घोषणा कर दी.

Bageshwar Baba How will India become a Hindu nation Bageshwar Baba  Dhirendra Shastri told the roadmap Hanumant Katha - Bageshwar Baba: भारत  कैसे बनेगा हिंदू राष्ट्र? बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री ...पागलों करो तैयारी फिर से आएंगे मुगदरधारी

इसके साथ ही बाबा बागेश्वर धाम ने श्रद्धालुओं से इसकी तैयारी करने को भी कह दिया. बाबा बागेश्वर ने कहा कि नौबतपुर के पागलों करो तैयारी फिर से आएंगे मुगदरधारी. बता दें कि हनुमंत कथा समापन के दिन श्रद्धालु भी काफी भावुक दिखें. वहीं, इस कथा के दौरान श्रद्धालुओं को विदा करते हुए बाबा ने एक शायरी भी सुनाया. शायरी सुनाते हुए बाबा ने कहा कि सीतारों को आंखों में महफूज रखना क्योंकि बहुत देर तक रात ही रात होगी… मुसाफिर हो तुम भी मुसाफिर हैं हम भी.. बाला जी ने चाहां तो किसी मोड़ पर फिर मुलाकात होगी.

बाबा के दौरे पर सियासत

बता दें कि बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री 13-17 मई तक हनुमत कथा को लेकर पटना आए थे. वहीं, 15 मई से उन्होंने पर्चे के द्वारा भी भक्तों की बात सुनी. बाबा के इस दौरे पर बिहार में जमकर सियासत हुई. जहां तेजप्रताप यादव ने उन्हें पहचानने से इंकार कर दिया तो वहीं कई राजद नेता ने बाबा बागेश्वर की तुलना आसाराम बापू से कर दी. राजद सुप्रीमो लालू यादव की बेटी रोहिणी आर्चाया ने बाबा की आरती को लेकर भी सवाल खड़े करते हुए ट्विटर पर ट्वीट किया था. वहीं, दूसरा ट्वीट कर रोहिणी ने बाबा से बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने की मांग कर दी.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.