पटना: राजधानी पटना से सटे बिहटा थाना इलाके में एक पति की प्रताड़ना से परेशान पत्नी ने आत्महत्या कर ली है. घटना बिहटा थानाक्षेत्र के राघोपुर गांव की है. शनिवार की सुबह पत्नी ने अपने पति के प्रताड़ना से तंग आकर घर में आत्महत्या कर ली.

मृतक पत्नी की पहचान राघोपुर गांव निवासी आशु चौधरी की 22 वर्षीय पत्नी सोनी देवी के रूप में हुई है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस ने महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर दानापुर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना की जानकारी मृतक महिला के परिजनों को मिलते ही आनन-फानन में सभी मौके पर पहुंचे लेकिन तबतक ससुराल वाले फरार हो चुके थे. वहीं थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार का कहना है कि राघोपुर में एक विवाहिता के आत्महत्या किए जाने की जानकारी हमें मिली थी. मामले की जांच की जा रही है.
सोनी देवी के भाई सोनू चौधरी ने बताया कि साल 2020 में मेरी बहन की शादी राघोपुर निवासी आशु चौधरी से हुई थी. शादी के बाद से ही बहन को पैसों के लिए तंग किया जा रहा था. आशु आए दिन शराब के नशे में पैसे की डिमांड करता था और मेरी बहन को बुरी तरह से पीटता था. सोनी को तरह-तरह की प्रताड़ना दी जाती थी. इसमें उसके पति को ससुराल वालों का भी साथ मिलता था.