युवक का फं’दे से झूलता मिला श’व, पत्नी समेत दो लोगों पर ह’त्या की आ’शंका; शादी में गए थे घर के लोग

जमुई : जमुई जिले के टाउन थाना क्षेत्र के मड़वा गांव में शुक्रवार को एक व्यक्ति का शव कमरे में फंदे से झूलता हुआ पाया गया। मृतक की पहचान मड़वा गांव निवासी फारुख साह के पुत्र मो. रियाज के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना टाउन थाना की पुलिस को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा मृतक की पत्नी रोजी खातून और गांव के ही अब्बास को हिरासत में लिया गया है। परजिनों ने दोनों पर युवक की हत्या की आशंका जताई है। दोनों से गहन पूछताछ की जा रही है।

IIT खड़गपुर के स्टूडेंट का शव हॉस्टल के कमरे से मिला, परिजनों ने जताया हत्या  की आशंका। IIT Kharagpur student's body found in hostel room, family members  fear murder - India TVबताया जाता है कि मृतक के सभी परिवारवाले एक रिश्तेदार की शादी समारोह में शामिल होने के लिए दरखा गांव गए थे। मोहम्मद रियाज घर में अकेला था। शुक्रवार को रियाज घर से काफी देर तक बाहर नहीं निकला। इसके बाद पड़ोसियों के द्वारा देखा गया कि मो.रियाज घर के एक कमरे में गमछा से झुल रहा है।

पड़ोसियों ने घटना की जानकारी स्वजन को दी। उसके बाद सभी परिवारवाले शादी समारोह से वापस घर लौटे तो देखा कि मोहम्मद रियाज का शव पड़ा हुआ है। स्वजन का कहना है कि मो.रियाज की हत्या के बाद आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को गमछा से लटका दिया गया है। मृतक के शव को कागजी प्रक्रिया के बाद पोस्टमार्टम के लिए देर शाम सदर अस्पताल लाया गया। देर रात डॉक्टर के द्वारा पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव स्वजन के हवाले कर दिया गया। फिलहाल पुलिस आरोपित पत्नी और युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घटना के हर पहलुओं पर जांच पड़ताल की जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading