आम लेकर जा रहे पिकअप चालक की गो’ली मा’रकर ह’त्या, जेब से मोबाइल और दस हजार मिले

बेगूसराय: फुलवड़िया थाना क्षेत्र में एक पिकअप चालक की गोली मारकर हत्या कर दी। चालक भागलपुर के तिरुपति से आम लेकर हाजीपुर जा रहा था, तभी बदमाशों ने सीने में दो गोली मार दी। मृतक की पहचान वैशाली जिले के विदुपुर थाना क्षेत्र के खिलवत निवासी स्व. राजकुमार सिंह के बेटे अमरजीत कुमार सिंह (30 साल) के रूप में हुई है। परिजनों ने किसी से दुश्मनी से इनकार किया है। प्रथम दृष्टया लूटपाट के दौरान विरोध करने पर चालक की गोली मारकर हत्या करने की आशंका जताई जा रही है लेकिन चालक की जेब से 10 हजार से अधिक राशि और मोबाइल सुरक्षित मिला है। वहीं, वारदात की सूचना पर फुलवरिया पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेजा है। पुलिस ने वाहन पर अंकित मोबाइल नंबर से परिजनों को वारदात की जानकारी दी। परिजन सदर अस्पताल पहुंचे और शव देखते ही चीख-पुकार मच गया।

Bihar: आम लेकर जा रहे पिकअप चालक की गोली मारकर हत्या, जेब से मोबाइल और दस हजार मिले; उलझी लूट की थ्योरी

चार बच्चों के सिर से छीना पिता का साया

परिजनों ने बताया कि मृदुभाषी अमरजीत दो भाइयों में छोटे हैं। वे पत्नी समेत दो बेटे और दो बेटी के भरणपोषण के लिए संघर्षरत थे। शुरुआत से ही उन्होंने मेहनत मजदूरी कर पिकअप खरीदा कर और अपनी आजीविका चला रहे थे।पुलिस को अमरजीत सीने के एक्सरे में दोनों तरफ एक-एक पीलेट मिला है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है।

मामला उलझा

परिजनों ने किसी विवाद या दुश्मनी की बात इनकार किया है लेकिन लूट के क्रम में हत्या के बाद मोबाइल और नकद सुरक्षित होने से मामला उलझ गया है। पुलिस पोस्टमार्टम और बयान की प्रक्रिया में जुटी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading