छा’पेमारी के दौरान भाग रहा युवक ट्रेन से क’टा, लोगों ने जमकर का’टा ब’वाल, कई पुलिस वाले घा’यल

मुजफ्फरपुर: जिले के रामदयालुनगर रेलवे स्टेशन में पुलिस छापेमारी के दौरान भाग रहे एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर जमकर पत्थर चलाए। जिसमें कई जवान चोटिल हो गए। उसके बाद पुलिस ने लाठियां भांजी।

Bihar: छापेमारी के दौरान भाग रहा युवक ट्रेन से कटा, लोगों ने जमकर काटा बवाल, पुलिस पर चलाए पत्थर; कई घायल

जानकारी के अनुसार सदर थाना के रामदयालुनगर रेलवे स्टेशन के निकट ताड़ी, शराब और स्मैक के अड्डे पर बुधवार की रात करीब आठ बजे क्यूआरटी ने छापेमारी की। उस समय बड़ी संख्या में अड्डे पर नशेड़ी ताड़ी पी रहे थे। छापेमारी से नशेड़ियों में भगदड़ मच गई। इसी दौरान सोनू कुमार (30) रेलवे लाइन की ओर भागा। तेजी से भागने और अंधेरा होने के कारण वहां से गुजर रही ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई। सोनू मूलरूप से वैशाली के बिदुपुर का रहने वाला था। वह रामदयालु नगर में किराये के मकान में रहकर राजमिस्त्री का काम करता था। छापेमारी के समय वह भी एक अड्डे पर ताड़ी पी रहा था।

मुआवजे की मांग लेकर बवाल

सोनू की मौत के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और उसके शव को रामदयालुनगर रेलवे गुमटी के निकट मुजफ्फरपुर-पटना मुख्य मार्ग पर रखकर जाम कर दिया। दोषी जवानों पर कार्रवाई और मुआवजे की मांग को लेकर लोगों ने जमकर बवाल किया। सूचना पर सदर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों को भी उग्र लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। अनियंत्रित स्थिति की सूचना पर सदर थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार मिश्रा समेत आठ थानों की पुलिस वहां पहुंची। थानाध्यक्ष ने समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन लोग कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थे।

मौके पर पहुंचे डीएसपी, लोगों ने की पत्थरबाजी

मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर डीएसपी राघव दयाल बुधवार रात के लगभग 10.30 बजे मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने और जाम हटाने का प्रयास किया तो लोग विरोध पर उतर आए। पुलिस ने जब सख्ती बरती तो आक्रोशित लोगों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी।

पुलिस कई कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त, कई चोटिल

पत्थरबाजी से पुलिस की कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। कई जवानों को भी चोटें आईं। पत्थरबाजी कर रहे लोगों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठियां चटकाईं। बवाल कर रहे लोगों के भागने के बाद शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए श्रीकृष्ण चिकित्सा महाविद्यालय और अस्पताल भेजा। इधर, एनएच पर बुधवार की रात के आठ बजे से शुरू हुआ जाम 10.30 बजे पुलिस की कार्रवाई के बाद समाप्त हुआ। यह व्यस्ततम ट्राफिक वाला मार्ग है। शाम के समय होने के कारण इस मार्ग में ट्रैफिक का लोड बढ़ा हुआ था। ऐसे में सड़क जाम हाेने के कारण दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.