बिहार पुलिस ने जवान ने किया सु’साइड, एक सप्ताह पहले ट्रांसफर हुआ था; सर्विस रि’वॉल्वर से किया ऐसा

सीतामढ़ी: सीतामढ़ी जिला बल के एक जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना पुलिस लाइन की है। जवान ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। घटना के बाद से जिला पुलिस बल में हड़कंप मचा गया। देखते ही देखते पुलिसलाइन में पुलिसकर्मी और अधिकारियों की भीड़ लग गई।

ऋषिकेश:21 वर्षीय युवती ने होटल के कमरे में की आत्महत्या,पुलिस ने बरामद किया  सुसाइड नोट,जांच में जुटी – Nitya Samachar UK

पुलिसकर्मी छानबीन में जुट गई। सोमवार की देर रात एसपी मनोज कुमार तिवारी ने मामले के जांच का आदेश दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। सिपाही ने ऐसा कदम क्यों उठाया पुलिस इसकी जांच कर रही है। मृतक पुलिसकर्मी कार्तिक कुमार खगड़िया जिले का रहने वाला है, जो बीते छह माह से मेहसौल ओपी में पैंथर मोबाइल में तैनात था।

सुसाइड का कारण अबतक स्पष्ट नहीं 
कार्तिक ने आत्महत्या क्यों की फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो रहा है। उसके साथ रहने वाले जवानों के अनुसार एक सप्ताह पूर्व कार्तिक को पुलिस लाइन के लिए तबादला कर दिया गया था। साथ ही बीते कुछ माह से पारिवारिक मामले को लेकर वह काफी परेशान चल रहा था। इसी बीच आज अपने परिवार के लोगों से फोन पर बातचीत की और खुद को गोली मार ली।

कुछ कहने से परहेज कर रहे अधिकारी
हालांकि, इस घटना पर कोई पुलिस अधिकारी या पुलिसकर्मी कुछ भी बताने से परहेज कर रहे हैं। घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई है। वहीं एसपी समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं। वहीं घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कार्तिक की मौत की खबर सुनकर वह मंगलवार अहले सुबह खगड़िया से सीतामढ़ी पहुंचे। परिवार वालों का कहना है कार्तिक ने ऐसा क्यों किया यह समझ नहीं आ रहा है। मामले की जांच होनी चाहिए।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading