एम्बुलेंस से श’राब की त’स्करी: झारखंड के रास्ते बिहार पहुंची थी खेप, पुलिस ने ऐसे प’कड़ा

बिहार में शराबबंदी कानून लागू हुए कई साल बीत गए लेकिन सरकार और पुलिस इस कानून का सख्ती से पालन नहीं करा पा रहे हैं। दूसरे राज्यों से शराब की खेप लगातार बिहार पहुंच रही है। शराब माफिया नए नए हथकंडे अपनाकर पुलिस की आंध में धूल झोंक रहे हैं।ताजा मामला औरंगाबाद से सामने आया है, जहां तस्कर एम्बुलेंस में शराब की खेप लेकर पहुंचे थे। उत्पाद विभाग की टीम ने एरका चेकपोस्ट पर एम्बुलेंस से शराब की खेप को जब्त किया है।

दरअसल, उत्पाद पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि झारखंड से शराब की खेप बिहार पहुंचने वाली है। प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने एरका चेकपोस्ट पर वाहनों की तलाशी शुरू की। इसी दौरान पुलिस की नजर सायरन बजाती तेज गति से आ रही एम्बुलेंस पर पड़ी। पुलिस को शक हुआ और उसने एम्बुलेंस को रोक दिया। इस दौरान एम्बुलेस चालक पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया।उत्पाद विभाग की टीम ने जब एम्बुलेंस की तलाशी ली तो हैरान रह गई। एम्बुलेंस क भीतर शराब की खेप बरामद की गई। उत्पाद विभाग की टीम ने एम्बुलेंस से 333 बोलत विदेशी शराब की खेप को जब्त किया है। इसके साथ ही एम्बुलेंस को भी जब्त कर लिया गया है। फिलहाल इस बात का पता लगाया जा रहा है कि एम्बुलेंस किसकी है और शराब को कहां ले जाना था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.