सरकार से सेनेटरी पैड मांगने वाली वायरल गर्ल एक बार फिर चर्चा में; इस बार पुलिस तक पहुंच गया मा’मला

पटना: सरकार से दलित लड़कियों के लिए सेनेटरी पैड की मांग करने वाली वायरल गर्ल रिया कुमारी ने बुधवार की शाम प्लेटफॉर्म टिकट की मांग को लेकर महिला टीसी पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया गया है। इसे लेकर वायरल गर्ल रिया कुमारी ने पटना के जीआरपी थाने में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। घटना के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। जीआरपी थाना प्रभारी ने बताया कि रिया पासवान के द्वारा जीआरपी थाने में एक आवेदन दिया गया है, जिसमें एक महिला टीसी के द्वारा उनके साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है।

Bihar :सरकार से सेनेटरी पैड मांगने वाली वायरल गर्ल अब इस कारण चर्चा में; इस  बार पुलिस तक पहुंच गया मामला - Bihar: Demanding Sanitary From The  Government Created Ruckus Due Toसेनेटरी की मांग करने वाली खुद थी बेटिकट 
एक कार्यक्रम के दौरान आईएएस अधिकारी हरप्रीत कौर से दलित लड़कियों के लिए सेनेटरी की मांग कर मशहूर होने वाली लड़की आज फिर चर्चे में है। आज वजह है कि पटना जंक्शन पर तैनात महिला टीसी ने उससे प्लेटफोर्म तिक्त की मांग कर दी। इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। और देखते ही देखते प्लेटफोर्म पर हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया। रिया ने आरोप लगाते हुए कहा कि उस महिला टीसी ने मेरे साथ मारपीट की है इसलिए उसे बर्खास्त किया जाय।

घटना के संबंध में रिया का कहना है कि बुधवार को वह अपने किसी परिजन को ट्रेन पकड़ाने पटना जंक्शन आई थी। इसी क्रम में वह प्लेटफार्म संख्या एक पर पहुंच गई। इस बीच महिला टीसी ने उसे पकड़ लिया और टिकट की मांग करने लगी। रिया कुमारी ने अपने पास टिकट नहीं होने की बात कह कर यह कहने लगी कि वह टिकट खरीद लेगी। इसी बात को लेकर महिला टीसी और रिया कुमारी के बीच विवाद शुरू हो गया। इस बीच रिया कुमारी ने आरोप लगाया है कि महिला टीसी ने रिया के साथ दुर्व्यवहार करते हुए मारपीट की है जिससे वह घायल हो गई है। काफी हो हंगामा करने के बाद रिया ने जीआरपी थाने में महिला टीसी के खिलाफ आवेदन दिया है। जीआरपी थाना के प्रभारी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।

जानिए कौन है रिया 
पटना की रिया कुमारी एक कार्यक्रम के दौरान आईएएस अधिकारी हरप्रीत कौर से दलित लड़कियों के लिए सेनेटरी की मांग कर बैठी थी। इस बात को लेकर राजनीतिक गलियारे में उसकी काफी चर्चा हुई थी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी इस पर अपनी सफाई देते हुए कहा था कि सरकार महादलितों के लिए कई योजनाएं चला रही है। इस मामले को लेकर महादलित लड़की रिया कुमारी रातों रात सुर्खियों में आ गई थी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading