बेगूसराय में ट्यू’शन पढ़ने गई बच्ची के साथ रे’प, आ’रोपी टी’चर गि’रफ्तार

बेगूसराय: बेगूसराय में एक शिक्षक ने ट्यूशन पढ़ने गई एक 8 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है. घटना गढ़पूरा थाना क्षेत्र के कनौसी गावं की है. वारदात की जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि आरोपी शिक्षक पिछले 1 साल से बच्ची को ट्यूशन पढ़ाने का काम कर रहा था. इसी सिलसिले में जब बच्ची प्राइवेट टीचर के घर पढ़ने गई हुई थी. तभी शिक्षक ने बच्ची से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. बच्ची के घर पहुंचकर जब परिजनों को वारदात के बारे में जानकारी दी. तब परिजन ने आरोपी शिक्षक पर कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस के पास पहुंचे. परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है और बच्ची को मेडिकल चेकअप के लिए भेजा है.

Embarrassing: girl became pregnant due to rape panchayat fixed price to  save accused from legal action - शर्मनाकः दुष्कर्म से युवती हुई गर्भवती,  आरोपी को कानूनी कार्रवाई से बचाने के लिए ...टीचर पर नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म का आरोप

आरोपी टीचर का नाम विक्की कुमार बताया जा रहा है. यह भी जानकारी मिल रही है कि विक्की ने बच्ची को डराया था और किसी को भी ये बात बताने से मना किया था. लेकिन घर जाने के बाद बच्ची दर्द से छटपटाने लगी. जिसके बाद परिजनों ने बच्ची से पूछताछ की तब जाकर सच्चाई सामने आई. इसके बाद परिजन टीचर के घर भी पहुंचे और उससे पूछताछ की. टीचर ने कहा कि उससे गलती हो गई है.

जिसके बाद परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी. मामला को बिगड़ता देख आरोपी शिक्षक भी पीछे पीछे थाने पहुंच गया और अपनी गलती स्वीकार की. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बच्ची और टीचर दोनों को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेज कर आगे की कारवाई में जुट गई है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading