बहन के प्यार में दखल देना भाई को पड़ा महंगा, प्रेमी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर की ह’त्या

दरभंगा: दरभंगा में बहन के प्यार में दखल देना एक भाई को महंगा पड़ गया. बहन के प्रेमी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर प्रेमिका के भाई की हत्या कर दी. इस बात का खुलासा सिटी एसपी सागर कुमार ने किया है. दरअसल बहादुरपुर थाने के अहिला गांव में 11 जून को मिट्टी से ढका एक अज्ञात शव मिला था. मृतक की पहचान एकमी घाट के अमित कुमार के रूप में हुई. इसके बाद पुलिस ने अंश झा और कृष कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की. जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ. फिलहाल पुलिस मुख्य आरोपी सचिन कुमार और उसके साथियों की पुलिस तलाश कर रही है.

रेवाड़ी में क्राइम बढ़ा:बर्थ डे पार्टी के दौरान दोस्तों में हुआ विवाद, बाद  में बोतल से किया जानलेवा हमला - Crime Increased In Rewari, Dispute Between  Friends During ...सचिन है वारदात को मास्टरमाइंड

नगर पुलिस अधीक्षक सागर कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पूछताछ में पता चला है कि मृतक अमित कुमार की बहन और सचिन कुमार के बीच प्रेम प्रंसग चल रहा था. इसको लेकर मृतक लगातार विरोध कर रहा था. जिसको लेकर सचिन गुस्से में था. जिसके बाद सचिन कुमार ने अपने दोस्तों अंश झा, कृष कुमार और राहुल कुमार के साथ मिलकर एक प्लान बनाया और अमित की हत्या कर दी. हत्या के बाद उन्होंने घटनास्थल पर ही शव को मिट्टी में ढक दिया. वारदात में कृष कुमार की मोटर साईकिल का इस्तेमाल किया गया.

दो गिरफ्तार, कई फरार

शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर FSL टीम मुजफ्फरपुर को भी बुलाया था. पुलिस ने एक टीम का गठन कर मामले की जांच  की. इस दौरान अंश झा और कृष कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने वारदात में शामिल होना स्वीकार किया. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, वारदात का मुख्य आरोपी सचिन कुमार अभी भी फरार है, जिसको पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.