सहरसा में झ’गड़े के बाद देवर ने भाभी की गला रे’त की ह’त्या, खुद ने भी कर ली खु’दकुशी

सहरसा : सोमवार को सदर थाना क्षेत्र के वॉर्ड नंबर तीन अगवानपुर तीन टोलिया गांव में घरेलू विवाद के बाद देवर ने धारदार चाकू से भाभी का गला रेत दिया, उसके बाद उसने खुद भी गला रेत लिया। घटना में दोनों की मौत हो गई। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

killers cut off the fingers of the young man after slitting his throat in  Jhansi - झांसी में युवक की निर्मम हत्या, गला रेतने के साथ हत्यारों ने काट  डाली एक हाथदेवर-भाभी में हुआ था विवाद

जानकारी के अनुसार सदर थाना के धमसेनी की जलमाला देवी की शादी 28 नवंबर 2022 को नगर निगम के वॉर्ड नंबर तीन के कृषि विभाग के कर्मी हरिनंदन यादव के पुत्र कुंदन कुमार भारती से हुई थी। सोमवार को देवर व भाभी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद देवर चंदन कुमार (26) ने भाभी जयमाला देवी (22) का चाकू से गला रेत दिया। जिससे भाभी की मौत हो गई। मौत होने के बाद देवर ने उसी चाकू से अपना भी गला रेत लिया। जिससे उसकी भी मौत हो गई। जयमाला देवी के पति कुंदन भारती मधेपुरा जिला के गम्हरिया में सरकारी शिक्षक हैं।

जांच जारी

मृतक के रिश्तेदार संतोष कुमार ने बताया कि देवर भाभी में घरेलू विवाद चल रहा था। इसी दौरान अचानक से देवर चंदन कुमार भाभी को भी चाकू से मारकर हत्या कर दिया और खुद भी चाकू से मारकर आत्महत्या कर ली। सदर थाना अध्यक्ष सुधाकर कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया घरेलू विवाद बताया जा रहा है। घरेलू विवाद में ही हत्या की गई है। जांच की जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading