बहन की ननद से प्रेम का खौ’फनाक अंत: युवक ने खुद को मा’री गो’ली: मां बोली- प्रेमिका को पढ़ाता था बेटा

मुंगेर : बिहार के मुंगेर जिला में एक युवक ने प्रेम प्रसंग में खुद को गोली मार ली। मृतक जिले के तारापुर थाना क्षेत्र के खानपुर गांव निवासी रेखा देवी का पुत्र रोबिंस कुमार था। रोबिंस घर का इकलौता बेटा था। पिता का पूर्व में निधन हो चुका है। बताया जा रहा है कि प्रेमिका से शादी नहीं होने से वह डिप्रेशन में था और खुद को गोली मार ली। रोबिंस की मौत मौके पर ही हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और पिस्टल सहित पांच कारतूस बरामद किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर भेजा है। युवक की मां रेखा देवी ने पुलिस को बताया कि उनके पुत्र का अपनी बहन की ननद से पिछले तीन वर्षों से प्रेम प्रसंग था। पुत्र पढ़ाई में होनहार था। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहा था। हालांकि, नौकरी नहीं मिलने पर भागलपुर में रहकर बच्चों को ट्यूशन देता था।

बाबा ने आश्रम के बाथरूम में खुद को मारी गोली, दर्दनाक मौत | Janpaksh Aajkalट्यूशन की कमाई से प्रेमिका को भेजता था खर्च

मां ने बताया कि बेटा अपने ट्यूशन की कमाई से अपनी प्रेमिका की पढ़ाई का खर्च भी दे रहा था। सोमवार को पुत्र बांका जिला के धर्मपुर स्थित अपनी बहन के ससुराल पहुंचा और बाइक से प्रेमिका को बिठाकर अपने गांव लौट गया।

दोनों परिवार को शादी से नहीं थी आपत्ति 

मां ने बताया कि दोनों की शादी को लेकर सभी राजी थे। सोमवार की देर रात पुत्र छत की सीढ़ी पर बैठकर सिर में गोली मार ली। हालांकि, देर रात परिवार के बीच क्या हुआ, इस पर न तो परिवार को कोई सदस्य कुछ बता रहा है और न ही पुलिस कुछ भी बोलने को तैयार है।

युवक के आत्महत्या पर कई तरह की चर्चा 

थाना प्रभारी राजेश कुमार रंजन ने बताया कि इस मामले में यूडी केस दर्ज किया गया है। युवक की मौत से सनसनी फैल गई है। घटना के बाद घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। दबे जुबान से लोगों के बीच कई तरह की चर्चा है। सबका कहना है कि जब दोनों परिवार शादी के लिए राजी थे तो आखिर किस वजह से रोबिंस ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.