मुजफ्फरपुर: जेल से पत्नी के छू’टते ही बेटे ने मां को पी’टा, मुंह में दवा की शी’शी उड़ेली

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा के खादी भंडार रोड इलाके में हाल ही में जमानत पर जेल से बाहर आई पत्नी के उकसाने पर पति ने अपनी मां की बेरहमी से पिटाई कर दी। मुंह में जबरन दवा की शीशी उड़ेल दी, जिससे वृद्ध महिला के दांत तक टूट गए। मिठनपुरा थानाध्यक्ष श्रीकांत सिन्हा ने बताया कि मामले में वृद्ध महिला के दूसरे बेटे के द्वारा मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। आवेदन में कहा कि चंदा कुमारी हाल ही में जेल से जमानत पर छूटकर बाहर आई है। वह मारपीट के मामले में जेल में बंद थी।

Bihar News: जेल से पत्नी के छूटते ही बेटे ने मां को पीटा, मुंह में दवा की शीशी उड़ेली; वृद्धा के दांत टूटेबहू ने पति को सास के खिलाफ भड़काया

जेल में जाने के बाद भी महिला का रवैया नहीं बदला। बाहर आते ही वह अपने पति को सास के खिलाफ भड़काने लगी। गुरुवार की रात पत्नी चंदा के उकसाने पर चिरंजीव कुमार ने अपनी बूढ़ी मां अनुराधा तिवारी की पिटाई कर दी। दवा की शीशी मां के मुंह में उड़ेल दिया। इसमें उनका दांत टूट गया और वह घायल हो गई।

बीच-बचाव करने आई भाभी के साथ भी मारपीट

इस दौरान उनके दूसरे बेटे और अधिवक्ता संजीव कुमार की पत्नी बीच-बचाव करने आई तो उनके साथ भी मारपीट की गई। इसको लेकर अधिवक्ता ने मिठनपुरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें भाई चिरंजीव कुमार व उनकी पत्नी चंदा कुमारी को आरोपित किया गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.