पूर्णिया: आम के बगीचे में मिला आ’दिवासी लड़की का श’व, पुलिस त’फ्तीश में जुटी

पूर्णिया: बिहार के पूर्णिया में संदिग्ध अवस्था में एक लड़की का शव आम के बगीचे में मिला है. पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज पूर्णिया भेज दिया. घटना सरसी थाना क्षेत्र के चकलापट्टा गांव की है. मृतका की पहचान धमदाहा थाना क्षेत्र के गीतराही गांव की पूजा मरांडी के रूप में की गई है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Thumbnail image11 जून को पूजा गई थी ससुराल

मृतका का भाई भगवान हेम्ब्रम ने बताया कि पूजा मरांडी की शादी सरसी थाना क्षेत्र के चकलापट्टा गांव निवासी गणेश हेम्ब्रम से होने वाली थी. आदिवासी रश्म के अनुसार शादी से पहले पूजा 11 जून को गणेश के घर चली गई. आज बुधवार को अचानक पूजा का शव गांव से 500 मीटर दूर आम के बगीचा में मिला. खेत में काम करने वाले सभी लोग बगीचा की ओर दौड़े. शव मिलने की जानकारी होने वाले पति गणेश को दी गई.

गणेश हेम्ब्रेम से पूछताछ

पूजा ने खुदकुशी की या फिर किसी ने हत्या कर शव को पेड़ से लटकाया. बहरहाल पुलिस गणेश हेम्ब्रम को पूछताछ के लिए थाने लाई है. लड़की के परिवार वाले भी पूर्णिया मेडिकल कॉलेज पहुंचे और अपनी बेटी को मृत अवस्था में देख रो-रोकर बुरा हाल है.

शादी से पहले लड़की को ससुराल में रहने का रश्म

आदिवासी समुदाय की एक रश्म है. जिसमें शादी के लिए लड़का-लड़की देखने के बाद पसंद आने पर लड़की को लड़के के घर पर जाकर एक महीना रहने का रिवाज है. जब लड़की लड़का के परिवार वालों के साथ घुल मिल जाएगी और लड़का वालों को लगेगा कि लड़की उसके परिवार के लायक है, तब लड़की की शादी उस लड़के से कर दी जाती है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading