स्पेशल ओलंपिक वर्ल्ड गेम्स में बिहार के खिलाड़ी ने दी पाकिस्तान को पटखनी, जीता कांस्य पदक

पटनाः बिहार के खिलाड़ी गजेन्द्र कुमार ने स्पेशल ओलंपिक वर्ल्ड गेम्स में कांस्य पदक जीता है. ये जीत उन्होंने पाकिस्तानी खिलाड़ी उमर कयानी को हराकर हासिल की है, जो बिहार के साथ-साथ देश के लिए बहुत ही गौरव की बात है. इस बात की जानकारी देते हुए बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रवीन्द्रण शंकरण ने बताया कि बिहार के दो खिलाड़ी सिन्टू कुमार, हैन्ड्बॉल के लिए और गजेन्द्र कुमार,एथलेटिक्स के लिए और कोच के रूप में संदीप कुमार स्पेशल ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए बिहार से चुने गए थे.

Thumbnail imageबिहार के दो खिलाड़ी और एक कोच शामिल

शंकरण ने कहा कि इस स्पेशल ओलिम्पिक में दुनिया के 190 देशों के लगभग 7000 ऐथेलेट्स और उनके सहयोगी पार्टनर हिस्सा ले रहे हैं. शारीरिक और मानसिक रूप से दिव्यांग विशेष प्रतिभा सम्पन्न खिलाड़ियों की यह सबसे बड़ी प्रतियोगिता है. भारत से इस प्रतियोगिता में 200 खिलाड़ी और 60 कोच हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें से दो खिलाड़ी और एक कोच बिहार से हैं . गजेन्द्र कुमार द्वारा इस प्रतियोगिता में पदक जीतना बिहार के लिए बहुत गर्व की बात है. इससे बिहार के दूसरे खिलाड़ियों का मनोबल भी काफी ऊंचा होगा.

संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री ने दी बधाई

गजेंद्र को कांस्य पदक मिलने के साथ ही बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है. गजेन्द्र कुमार द्वारा स्पेशल ओलंपिक्स वर्ल्ड समर गेम्स में कांस्य पदक जीत बिहार को गौरवान्वित करने पर प्रसन्नता जाहीर करते हुए बिहार के कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री जितेंद्र कुमार राय और अपर मुख्य सचिव हरजोत कौर ने गजेन्द्र कुमार, सिन्टू कुमार और संदीप कुमार को ढेरों बधाइयां देते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं .

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading