पारस ने कहा-‘PM पद की नहीं है वैकेंसी, बस फोटो के लिए हो रही बैठक’

पटना: राजधानी पटना में शुक्रवार 23 जून को भाजपा विरोधी दाल के नेताओं की बैठक हो रही है. इसको लेकर बिहार का सियासी तापमान गरमा गया है. एनडीए के घटक दल इस बैठक को लेकर तरह-तरह के बयान दे रहे हैं. राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने विपक्षी दलों की होने वाली बैठक पर तंज कसते हुए कहा कि 2024 में PM पद की कोई वैकेंसी नहीं है.

Bihar News Union Minister Pashupati Paras Angry Over The Demand For  Employment In Hajipur Ann | Hajipur News: हाजीपुर में केंद्रीय मंत्री पशुपति  पारस रोजगार की मांग पर भड़के, युवक की लगालंगड़ी सरकार चलाते रहे हैं नीतीश

इससे पहले गुरुवार को भी ईटीवी भारत से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने कहा था कि बिहार की जनता ने बड़ी उम्मीद से जंगलराज से मुक्ति के लिए उन्हें गद्दी सौंपा था. नीतीश कुमार बिहार में अपना संगठन इतना मजबूत नहीं कर सके कि उन्हें स्पष्ट बहुमत प्राप्त हो सके. कभी बीजेपी के बल पर कभी आरजेडी के बल पर तो कभी जीतन राम मांझी के बल पर लंगड़ी सरकार चलाते रहे हैं.

पटना में विपक्षी दलों की बैठक जारी

राजधानी पटना में आज शुक्रवार को विपक्षी एकता को लेकर बैठक शुरू हुई. नीतीश कुमार, लालू यादव, तेजस्वी यादव बैठक में मौजूद रहे. बीजेपी के खिलाफ कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, आरजेडी, जेडीयू समेत 15 दल एक टेबल पर बैठकर रणनीति पर मंथन कर रहे हैं. विपक्षी दलों में राहुल गांधी, ममता बनर्जी, हेमंत सोरेन, स्टालिन मौजूद रहे. राहुल का स्वागत करने खुद मख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना एयरपोर्ट पहुंचे हुए थे. बैठक के बाद पता चल सकेगा कि लोकसभा चुनाव 2024 के लिए क्या सियासी हलचल रहने वाली है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading