बु’लेट से आए ब’दमाश.. ग’ली में दनादन गो’लियां दागकर फै’लाई द’हशत, वीडियो सीसीटीवी में कै’द

पटना: राजधानी पटना में अपराध बढ़ता जा रहा है. आए दिन बदमाश हत्या, लूट और फायरिंग जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला दानापुर थाना क्षेत्र का है, जहां नासरीगंज यदुवंशी नगर निवासी व पूर्व वार्ड पार्षद प्रेमश्वर राय के घर पर बीती रात दो बाइक सवार बदमाशों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है. गोलीबारी की घटना से मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई. वहीं मामले को लेकर पूर्व पार्षद परमेश्वर राय ने स्थानीय थाना में अज्ञात दो बाइक सवार बदमाशों के विरूद्ध मामला दर्ज कराया है.

Shooters spread terror by firing two arrested - शोहदों ने फायर कर फैलाई दहशत,दो धरे गएआधी रात को पूर्व वार्ड पार्षद के घर पर फायरिंग

दर्ज प्राथमिकी में परमेश्वर राय ने बताया कि शनिवार की रात करीब 12:30 बजे दो बुलेट बाइक सवार बदमशों ने मेरे घर से गुजरे. जिसके बाद 12:45 बजे वो वापस आए और मेरे घर के सामने दहशत पैदा करने के लिए गोलीबारी करनी शुरू कर दी. उनके जाने के बाद जब बाहर निकलकर देखा तो दरवाजे के बाहर एक खोखा बरामद किया है.

सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

आगे पूर्व वार्ड पार्षद परमेश्वर राय ने बताया कि गोलीबारी के बाद से पूरा परिवार डर की वजह से सहमा हुआ है. वहीं सीसीटीवी कैमरे में बाइक सवार बदमाशों की तस्वीर कैद हो गयी है. जिसमें वो घर के बाहर बाइक रोककर दो-तीन राउंड फायरिंग करते नजर आ रहे हैं. थानाध्यक्ष सम्राट दीपक ने बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बाइक सवार बदमाशों का पहचान किया ज रहा है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.