पूर्णिया: बिहार के पूर्णिया मधुबनी टीओपी थाना क्षेत्र के काली स्थान स्थित एक घर में चोरी की घटना सामने आयी है. जहां चोरों ने चोरों ने राष्ट्रपति से सम्मानित शिक्षक स्वर्गीय उमेश कुमार सिंह के घर में घुसकर लगभग 40 लाख रुपये की ज्वेलरी, 3 लाख रुपए कैश लेकर फरार हो गये. सभी लोग घर में सोए हुए थे. चोरों ने खिड़की तोड़कर घर में घूसे और ज्वेलरी सहित नगद रुपए लेकर फरार हो गए. वहीं घटना की जानकारी स्थानीय थाने की पुलिस को दी गई. पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर छानबीन कर रही है.
खिड़की की ग्रिल तोड़कर घुसे चोर
घटना के संबंध में स्वर्गीय उमेश सिंह की पुत्री सविता राठौर ने कहा कि करीब 40 लाख रुपए की ज्वेलरी और तीन लाख कैश की चोरी हुई है. घटना के वक्त घर में बूढ़ी मां एवं छोटा भाई मौजूद थे. लेकिन चोर पीछे से खिड़की की ग्रिल तोड़कर अंदर से रूम लॉक कर लॉकर में रखे सभी गहने और रुपए को लेकर भाग गए.
छोटे भाई की शादी के लिए रखे थे गहने
सविता राठौर ने कहा कि चोर गोदरेज की चाबी से खोलकर अंदर के सारे गहने एवं नगर रुपए लेकर फरार हो गये. इससे साफ जाहिर होता है कि इस घटना को जिसने भी अंजाम दिया है, वह घर के लोगों का नजदीकी व्यक्ति है. जिसे इस बात की जानकारी थी कि गोदरेज का चाबी बिस्तर के नीचे रखा हुआ है. वहीं पीड़िता सविता राठौर ने कहा कि कुछ दिन के बाद उनके छोटे भाई की शादी होने वाली है. जिसके लिए परिवार वालों ने गहने बनाकर रखे थे.


