बालू मा’फियाओं पर पुलिस का शि’कंजा, नए तरीके को देख पुलिस वाले भी चौं’क गए

अरवल:अरवल में पुलिस ने बालू माफियाओं पर शिकंजा कसा है. बालू माफियाओं के काले कारनामे को उजागर करते हुए एसडीपीओ राजीव रंजन ने बालू तस्करी के नए तरीके का भंडाफोड़ किया है. अरवल के मेहंदिया में बालू माफिया जानवरों के चारे के नीचे बालू की अवैध तस्करी कर रहे थे, लेकिन एसडीपीओ की मुस्तैदी ने इनकी मंशा पर पानी फेर दिया है. बालू माफिया के इस काले कारनामे के नए तरीके का एसडीपीओ राजीव रंजन ने भंडाफोड़ किया है. बालू माफिया ट्रक पर ऊपर से बोरी में जानवरों का चारे और नीचे अवैध बालू लोड कर तस्करी कर रहे थे. पुलिस ने जब ट्रक की तालाशी ली तो बालू माफियाओं की इस नए तरीके को देख उनके होश भी फाख्ता हो गए. arwal newsजानवरों के चारा के नीचे लोड किया गया था बालू

फिलहाल ट्रक के ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है और उससे इस तस्करी के तार कहां-कहां से जुड़े हैं इसके लिए पूछताछ की जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार बालू के साथ-साथ बोरे में जानवरों के चारे को भरा जाता है और रात में ट्रक पर बालू लोड कर ऊपर से जानवरों के चारे वाली बोरियां रखी जाती हैं और साइड से सीमेंट का छिड़काव कर तिरपाल से ढक दिया जाता है. ताकि पुलिस को चकमा दिया जा सके. ऐसे रोजाना कई ट्रकों से बालू की तस्करी की जा रही है.

SDPO ने अवैध बालू लदे ट्रक को पकड़ा

मामले की जानकारी देते हुए एसडीपीओ राजीव रंजन ने बताया कि लगातार राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की तलाशी ली जा रही है. तलाशी के दौरान पहले भी शराब तस्करी का भंडाफोड़ किया गया है. इसी के मद्देनजर वाहन की तलाशी ली जा रही थी तो एक ट्रक से ऊपर में जानवरों की चारा बोरियों में भरकर नीचे बालू लोड कर तस्करी की जा रही थी. पुलिस ने संदेह के आधार पर वाहन की तलाशी ली तो बालू की तस्करी का मामला उजागर हुआ. चालक से बालू के चालान मांगे गए तो चालक ने चालान देने से मना कर दिया. पूछताछ में चालक ने गुनाह कबूल किया, जिसके बाद वाहन को जप्त कर लिया गया और चालक को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.ट्रक ड्राइवर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

तस्करी का ये खेल मेहंदिया थाना के सोहसा घाट से बिना खाकीधारियों की मदद से संभव नहीं है. अब उम्मीद की जा रही है कि गिरफ्तार ट्रक ड्राइवर से पूछताछ के बाद बालू तस्करी के असली मास्टरमाइंड भी जल्द ही कानून के शिकंजे में होगा और जिम्मेदार अधिकारी भी इस जांच की आंच में पकड़े जाएंगे.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.