रात में दरवाजा खु’लवा अ’पराधियों ने चौकीदार के बेटे को गो’लियों से भू’ना, युवक की मौ’त; एक बच्चा घा’यल

बक्सर: स्थानीय थाना क्षेत्र के देवढिया गांव में अपराधियों ने चौकीदार के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। हमले में मृतक का 12 साल का बेटे को भी गोली लग गई।अपराधियों ने टुनटुन पासवान की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना में टुनटुन पासवान के 12 वर्षीय पुत्र संजीव कुमार को भी गोली लगी है, जिसे इलाज के लिए बक्सर के बाद पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार की रात चौकीदार बिरजा पासवान के सभी परिजन घर में सो रहे थे। देर रात 10:30 बजे के बाद झमाझम बारिश हो रही थी। इसी बीच आधा दर्जन से अधिक अपराधी घर पहुंच कर दरवाजा खुलवाने लगे।

Bihar: रात में दरवाजा खुलवा अपराधियों ने चौकीदार के बेटे को गोलियों से भूना, युवक की मौत; एक बच्चा घायलआवाज सुन चौकीदार की पत्नी रामावती देवी ने दरवाजा खोला। हथियार से लैस लोगों को देखकर उसने पूछताछ शुरू कर दी। इसके साथ कुछ देर तक बहस हुई, आवाज सुनकर घर के अंदर सो रहे टुनटुन पासवान और इसके चौकीदार पिता बिरजा पासवान और अन्य लोग देखने के लिए जैसे ही दरवाजे के समीप हुए। अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बदमाशों की फायरिंग में टुनटुन पासवान खून से लथपथ होकर वहीं गिर पड़े। एक गोली उनके बेटे को भी लगी। इसके बाद अपराधी वहां से भाग निकले।घायल बच्चा पटना रेफर

वहीं, फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीणों की मदद सीएचसी केंद्र पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान कुछ ही समय बाद उनकी मौत हो गई। संजीव कुमार को उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बक्सर भेजा गया, जहां से नाजुक हालत को देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया है। घटना को लेकर लोगों में काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस मामले की गहन जांच-पड़ताल कर रही हैं। मिली जानकारी के अनुसार चौकीदार का पुत्र अपने घर में ही भारतीय स्टेट बैंक का ग्राहक सेवा केंद्र चलाया करता था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading